{"_id":"64d997e5451ae2b1ae0d76e3","slug":"punjab-roadways-and-punbus-strike-all-update-news-in-hindi-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: पंजाब में अब तीन दिन तक बसों का नहीं होगा चक्का जाम, CM के साथ पैनल मीटिंग का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: पंजाब में अब तीन दिन तक बसों का नहीं होगा चक्का जाम, CM के साथ पैनल मीटिंग का मिला आश्वासन
Mon, 14 Aug 2023 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:11 AM IST
सार
Punjab Bus Strike Today : पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिम यूनियन ने एलान किया था कि 15 अगस्त को जब पूरा भारत आजादी दिवस मना रहा होगा, कच्चे मुलाजिम हड़ताल करके गुलामी दिवस मनाएंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का घेराव करने का एलान भी यूनियन ने किया था।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब में सरकारी बस चालकों ने चक्का जाम स्थगित कर दिया है। तीन दिन तक प्रस्तावित रोडवेज बसों का चक्का जाम अब नहीं होगा। सरकारी बसें पहले की तरह ही सड़कों पर दौड़ेंगी। पंजाब रोडवेज और पनबस ठेका कर्मचारी यूनियन ने अपनी तीन दिवसीय हड़ताल और चक्का जाम को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने यह फैसला मुख्यमंत्री से पैनल मीटिंग का आश्वासन मिलने के बाद वापस लिया है। कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि हड़ताल वापसी की सूचना सभी को दे दी गई है। दरअसल, कर्मचारियों की मांग है कि ट्रांसपोर्ट से ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। सरकार जीएसटी के बचने वाले 20 से 25 करोड़ कर्मचारियों के कल्याण पर खर्च किए जाएं। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके उनकी सैलरी में पांच प्रतिशत का इजाफा किया जाए।
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम योजना को खत्म कर बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएं। इसके चलते रोडवेज-पनबस मुलाजिम यूनियन ने फैसला लिया था कि वह 14 से चक्का जाम शुरू करेंगे। इसके बाद 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पटियाला में घेराव भी करेंगे। अब जब यूनियन को पैनल मीटिंग का भरोसा मिला है तो यूनियन ने घेराव करने का इरादा भी छोड़ दिया है। यूनियन ने अपने तीन दिनों के विरोध के सारे कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए हैं और सरकारी बसें पहले की तरह ही चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन