{"_id":"60c108208ebc3e380705f96b","slug":"punjab-reports-1407-fresh-corona-cases-and-66-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना: संक्रमण ने ली 66 मरीजों की जान, 1407 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के आठ नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना: संक्रमण ने ली 66 मरीजों की जान, 1407 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के आठ नए मामले
Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
सार
पंजाब में कोरोना संक्रमण काबू में आने लगा है। प्रदेश में लगातार नए मामलों और मृत्यु में कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के सात जिलों में संक्रमण दर दो फीसदी से भी कम है। बुधवार को 1407 नए मामले मिले हैं। वहीं 66 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है। ब्लैक फंगस का संक्रमण भी जारी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना से बुधवार को 66 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 1407 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 240 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15293 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार तक 9823991 लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें 583474 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को अमृतसर में 9, बरनाला में 1, बठिंडा में 4, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 4, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 1, जालंधर में 6, कपूरथला में 2, लुधियाना में 8, मानसा में 2, मोगा में 2, मोहाली में 1, मुक्तसर में 1, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, रोपड़ में 2, संगरूर में 5, एसबीएस नगर में 1 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई। पंजाब की संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस: आठ नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस से बुधवार को आठ नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह रही है कि 24 घंटे में इससे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 399 पहुंच गई है। 353 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इन सात जिलों में दो फीसदी से कम संक्रमण दर
- जिला नए मामले संक्रमण दर
- लुधियाना 104 0.87
- गुरदासपुर 65 1.77
- संगरूर 53 1.77
- मुक्तसर 45 1.90
- एसबीएस नगर 21 1.53
- तरनतारन 20 1.59
- बरनाला 07 0.95