फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab reports 1407 fresh corona cases and 66 deaths

पंजाब में कोरोना: संक्रमण ने ली 66 मरीजों की जान, 1407 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस के आठ नए मामले

Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण काबू में आने लगा है। प्रदेश में लगातार नए मामलों और मृत्यु में कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के सात जिलों में संक्रमण दर दो फीसदी से भी कम है। बुधवार को 1407 नए मामले मिले हैं। वहीं 66 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है। ब्लैक फंगस का संक्रमण भी जारी है। 

विज्ञापन
Punjab reports 1407 fresh corona cases and 66 deaths
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में कोरोना से बुधवार को 66 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 1407 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 240 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15293 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार तक 9823991 लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें 583474 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 

विज्ञापन


बुधवार को अमृतसर में 9, बरनाला में 1, बठिंडा में 4, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 4, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 1, जालंधर में 6, कपूरथला में 2, लुधियाना में 8, मानसा में 2, मोगा में 2, मोहाली में 1, मुक्तसर में 1, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, रोपड़ में 2, संगरूर में 5, एसबीएस नगर में 1 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई। पंजाब की संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: आठ नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस से बुधवार को आठ नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह रही है कि 24 घंटे में इससे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 399 पहुंच गई है। 353 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात जिलों में दो फीसदी से कम संक्रमण दर

  • जिला           नए मामले            संक्रमण दर
  • लुधियाना         104                    0.87
  • गुरदासपुर         65                     1.77
  • संगरूर              53                    1.77
  • मुक्तसर             45                     1.90
  • एसबीएस नगर   21                    1.53
  • तरनतारन         20                     1.59
  • बरनाला             07                    0.95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed