फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab pwd office files selling purchasing issue

पंजाब PWD की फाइलें बेचने का मामला, रद्दीवाले की तलाश जारी

Sat, 20 Feb 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
punjab pwd office files selling purchasing issue

पंजाब पीडब्ल्यूडी की ऑफिस से सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़ी चोरी की फाइलें खरीदने वाले रद्दीवाले की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपी गार्ड ने रिमांड में बताया था कि उसने पचास से ज्यादा फाइलें नशे के लिए रद्दीवाले को बेची थी।

विज्ञापन


डीएसपी नवदीप बराड़ ने बताया कि फाइलें खरीदने वाले रद्दीवाले की तलाश की जा रही है। इसके लिए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड दीपक की निशानदेही पर छापामारी की गई। वहीं, सूत्रों की माने तो आरोपी गार्ड की कहानी पर पुलिस को शक है। प्राथमिक जांच के बाद किसी के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की ओर शक किया जा रहा है?
विज्ञापन


हालांकि, इसकी पुष्टि के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। सेक्टर-34 थाना पुलिस आरोपी गार्ड से दो दिनों की रिमांड में पूछताछ करने में लगी है। पुलिस के अनुसार रिमांड में आरोपी गार्ड ने 50 से ज्यादा फाइलें चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फाइलों पर पंजाब सरकार के प्रोजेक्ट से जुड़ा हिसाब लिखे थे। इसके अलावा कई फाइलों में पूरे हुए प्रोजेक्ट का हिसाब भी लिखा था। फिलहाल, पुलिस इस सभी प्वाइंट पर जांच में लगी है। दरअसल, मामले में शिकायत सेक्टर-34 स्थित पंजाब पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग एंड रोड ब्रांच के चीफ इंजीनियर केके गर्ग ने दर्ज करवाई थी।


उन्होंने शिकायत में बताया कि दो फरवरी को अपनी ऑफिस में कुछ जरूरी फाइलें रखी थीं। लेकिन, 18 फरवरी को ढूंढा तो कई फाइलें नहीं मिलीं। चोरी के दौरान ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी होने की वजह से उस पर शक जताया था। पुलिस पूछताछ में सिक्योरिटी गार्ड ने वारदात कबूल ली।

रद्दी वाले की छापामारी में नाकामी
सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस रद्दी खरीदने वाले की तलाश में कई बार छापामारी कर चुकी है। लेकिन, दूसरे दिन भी रद्दी वाले के बारे में जानकारी नही मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed