फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police will give reward, who wiil give clue of dera premi father and son murderers

डेरा प्रेमी पिता-पुत्र के कातिलों का सुराग दीजिए, 50 लाख और सरकारी नौकरी पाइए

Sun, 05 Mar 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 05 Mar 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
punjab police will give reward, who wiil give clue of dera premi father and son murderers
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
डेरा सच्चा सौदा प्रेमी सतपाल शर्मा (65) और उनके बेटे रमेश (35) के हत्यारों का सुराग देने वालों के लिए दो बड़े ईनामों की घोषणा की गई है। हत्यारों का सुराग देने वालों को पचास लाख रुपये की नगदी और सब इंस्पेक्टर की नौकरी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखेगी। यह घोषणा लुधियाना रेंज के डीआईजी एसके कालिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में की। डीआईजी एसके कालिया ने कहा कि हत्यारों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 16 टीमों का गठन किया है, जो अलग अलग थ्योरियों पर इस जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने वहां इलाके में लगे कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली है। जिसमें हत्यारों के चेहरे ढके हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगनेजा, अमित शर्मा और डेरा प्रेमियों की हत्या एक जैसी

punjab police will give reward, who wiil give clue of dera premi father and son murderers
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने कहा कि आरएसएस के नेता जगदीश गगनेजा, लुधियाना में हिंदू नेता अमित शर्मा और डेरा प्रेमियों की हत्या के मामले में एक जैसे ही हथियारों का इस्तेमाल किया है। सभी की हत्या भी एक जैसे ही तरीके से की गई है। तीनों वारदात में हत्यारों ने मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया है और तीनों में उनके मुंह कपड़े से ढके हुए हैं।

तीनों हत्या एक ही गिरोह का काम लगता है। इन सबके पीछे विदेशी ताकतों के होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को बताएं। इससे पहले भी पुलिस की तरफ से श्री भैणी साहिब के प्रमुख ठाकुर उदय सिंह की माता चंद कौर की हत्या के मामले में बीस लाख रुपये इनाम रखा था।

शिवसेना नेता की हत्या करने वालों का सुराग देने वाले को पांच लाख और आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा की हत्या करने वालों का सुराग देने वाले को दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी, लेकिन एक भी मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed