फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police reached house Of Kumar Vishwas

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस: 26 अप्रैल को किया तलब, अलका लांबा को भी नोटिस, रोपड़ में इन धाराओं में केस दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 01:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

पंजाब की रोपड़ पुलिस बुधवार को कवि कुमार विश्वास के घर समन देने पहुंची। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस के आने की जानकारी सार्वजनिक की।

विज्ञापन
Punjab Police reached house Of Kumar Vishwas
कुमार विश्वास।

विस्तार

कुमार विश्वास के खिलाफ 12 अप्रैल को पंजाब के रोपड़ सदर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। बुधवार की सुबह इसी मामले के सिलसिले में पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस की यह टीम समन देने पहुंची थी। दरअसल, रोपड़ पुलिस ने 12 अप्रैल को 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और अब इस केस में कुमार विश्वास को जांच में शामिल होने और सबूत पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


अलका लांबा के घर भी पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर भी पहुंची। यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था कि अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। रूपनगर (रोपड़) पुलिस ने बुधवार को कुमार विश्वास और दिल्ली में कांग्रेस नेता अलका लांबा को नोटिस दिया। पुलिस ने दोनों को 26 अप्रैल को रूपनगर सदर थाने में पूछताछ के लिए तलब किया है। अलका लांबा पर आरोप है कि उन्होंने कुमार विश्वास के बयान का समर्थन किया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने यह बात कही
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह आम आदमी पार्टी के अपने समर्थकों के साथ लोगों की शिकायत निवारण के लिए गांवों में घूम रहा था तो कुछ अज्ञात नकाबपोशों ने उन्हें रोक लिया और 'खालिस्तानी' कहा। इसके बाद इस तरह की घटनाएं नियमित रूप से होती रही हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ न्यूज चैनलों/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलगाववादी तत्वों के साथ आप के संबंध का आरोप लगाते हुए भड़काऊ बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान और वीडियो के परिणामस्वरूप पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल में गड़बड़ी की आशंका है। पुलिस के मुताबिक कुमार विश्वास को अपने आरोपों के पक्ष में सबूत पेश करने के लिए नोटिस दिया गया है। तथ्य व कानून के तहत मामले की जांच की जा रही है।

क्या बोली रोपड़ पुलिस
रोपड़ के एसपी हरबीर सिंह अटवाल ने इस संबंध में जानकारी दी कि पुलिस के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह रोपड़ के क्षेत्र में घूम रहा था तो कुछ लोगो ने उसे रोककर आम आदमी पार्टी को खालिस्तान समर्थक बताया और नारेबाजी की। शिकायर्ता ने कहा कि यह तब शुरू हुआ जब कुमार विश्वास ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी को खालिस्तान समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कुमार विश्वास के घर छापा मारने नहीं बल्कि समन देने पहुंची थी। अगर वह इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहते है तो वह रोपड़ आकर बता सकते है। 


कुमार विश्वास ने किया ट्वीट
पंजाब पुलिस के पहुंचने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed