{"_id":"64417ec207430697a3077f17","slug":"punjab-police-raided-amritpal-singh-supporter-house-in-sirsa-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: सिरसा में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के समर्थक के घर मारा छापा, चार दिन से जारी एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: सिरसा में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के समर्थक के घर मारा छापा, चार दिन से जारी एक्शन
Thu, 20 Apr 2023 11:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:38 PM IST
सार
गुरुवार को पंजाब पुलिस ने सुबह सात बजे ही जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर काला के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस घर की तलाशी लेकर लौट गई।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सिरसा के रानियां के कई युवक का अमृतपाल के नजदीकी साथियों से संपर्क में हैं। ऐसे में कॉल ट्रेस के आधार पर पंजाब पुलिस चार दिन से रानियां क्षेत्र में छापा कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने रानियां की जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर छापा मारा। हालांकि काला सिंह घर से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस लगातार उनकी कॉल को ट्रेस करने में जुटी हुई है। बता दें कि चार दिन पहले पुलिस ने रानियां के नगराना गांव में लखविंद्र सिंह व अन्य दो युवकों से पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने गांव कुत्ताबढ़ में दबिश देकर बलविंद्र सिंह को हिरासत में लिया और मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह संबंधित पूछताछ की।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस को इनपुट मिला था कि रानियां व इसके आसपास क्षेत्र के कई लोग अमृतपाल के नजदीकी साथियों को अपडेट दे रहे हैं। कॉल की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस रानियां क्षेत्र में उसके समर्थकों के घर पर छापा कार्रवाई कर रही है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने कॉल ट्रेस होने पर काला सिंह से पूछताछ की थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद फिर से उसकी बात अमृतपाल के नजदीकी साथियों के साथ होने को लेकर पुलिस ने थाने बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके चलते गुरुवार को पंजाब पुलिस ने सुबह सात बजे ही जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर काला के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस घर की तलाशी लेकर लौट गई।
विज्ञापन