{"_id":"63a5d0f8051fd0444e35f07f","slug":"punjab-police-issued-road-advisory-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Advisory in Punjab: सड़कों पर 10 बातों का रखें ख्याल, हादसों में नहीं जाएगी कीमती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Advisory in Punjab: सड़कों पर 10 बातों का रखें ख्याल, हादसों में नहीं जाएगी कीमती जान
Fri, 23 Dec 2022 09:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:36 PM IST
सार
पंजाब में एक साल में करीब 4500 से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। साथ ही प्रति एक लाख लोगों को सड़कों पर संभालने के लिए आठ पुलिस मुलाजिम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लगातार पड़ रही धुंध की वजह से हो रहे हादसों को रोकने के लिए अब पंजाब पुलिस भी आगे आ गई है। पुलिस ने लोगों को सड़कों पर उचित तरीके से चलाने से जुड़ी 10 सूत्रीय एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का मानना है कि अगर लोग इन बातों का पालन करते हैं तो हादसों में जान बच सकती है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी सड़कों पर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
राज्य इस समय पूरी तरह धुंध और कोहरे की चपेट में है। इसके साथ ही सभा के दिन चल रहे हैं। ऐसे में काफी संख्या में संगत श्री फतेहगढ़ साहिब में पूरे पंजाब से आवाजाही कर रही है। इसके अलावा पूरे राज्य में सड़कों के किनारे लंगर आदि चल रहे हैं। इस वजह से ट्रैफिक को सुचारु चलाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यह मामला पुलिस के मुख्यालय तक भी पहुंचा है।
विज्ञापन
एडवाइजरी में पुलिस ने कुछ बिंदुओं के पालन का सुझाव दिया है। पुलिस के मुताबिक जब भी कोहरे में प्रवेश करें तो यह न सोचें कि आपके कोहरे में प्रवेश करने के बाद यह खत्म हो जाएगा। गाड़ी में लो बीम हेड व फॉग लाइटों का प्रयोग करें। फ्लेशर को ऑन करे। इसके साथ ही लोगों को सड़कों पर चल रहे वाहनों की आवाज सुनने की नसीहत दी है, क्योंकि सड़कों पर धुंध में वाहन बिल्कुल नहीं दिखते हैं। ऐसे में अगर वाहन की आवाज सुनी जाए तो काफी हादसे रुक सकते हैं। चालक पूरी तरह से अलर्ट रहें। जहां तक हो सके सड़कों के किनारे चलने से बचें। सड़कों के किनारे रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। इसके अलावा वाहनों की लाइट का इस्तेमाल होता है। पंजाब में एक साल में करीब 4500 से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। साथ ही प्रति एक लाख लोगों को सड़कों पर संभालने के लिए आठ पुलिस मुलाजिम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन