{"_id":"644b81c850f6b1e66a0d29e9","slug":"punjab-police-increased-security-of-jails-in-state-after-input-of-attack-by-terrorist-lakhbir-landa-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: साथियों को छुड़ाने की तैयारी में आतंकी, इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट, जेलों की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: साथियों को छुड़ाने की तैयारी में आतंकी, इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट, जेलों की सुरक्षा बढ़ी
Fri, 28 Apr 2023 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:50 PM IST
सार
आतंकी लंडा राज्य की जेलों में बंद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए योजना बना रहा है। इस योजना का एक हिस्सा जेल के उच्च अधिकारियों पर हमला करना भी है। इसके अलावा कोई और भी तरीका अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन
गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने सूबे की जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी लखबीर लंडा की तरफ से जेलों पर हमले की तैयारी का इनपुट मिला है। ऐसे में पुलिस की तरफ से किसी तरह की कोई ढील नई बरती जा रही है। जेल विभाग की तरफ से सभी जेल सुपरिटेंडेंट को इस बारे में पत्र लिखकर उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक आतंकी लंडा राज्य की जेलों में बंद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए योजना बना रहा है। इस योजना का एक हिस्सा जेल के उच्च अधिकारियों पर हमला करना भी है। इसके अलावा कोई और भी तरीका अपनाया जा सकता है। ऐसे में इस मामले को गंभीरता से लेने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब में 26 के करीब जेल हैं। इसमें से 9 सेंट्रल जेल हैं। वहीं दो अत्याधुनिक जेल हैं। इनमें कई गंभीर अपराधों में शामिल आतंकियों को रखा हुआ है।
विज्ञापन
लंडा अति शातिर अपराधियों में से एक है। उस पर मई 2022 में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले में केस दर्ज है। इसके अलावा तरनतारन थाने पर हुए आरपीजी हमले में भी वह मुख्य आरोपी है। उस पर पूरे राज्य में 50 से अधिक केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग, मान सरकार का बड़ा फैसला