ऑपरेशन अमृतपाल: पंजाब पुलिस बोली- पांच साथियों पर लगा NSA, विदेश से हुई फंडिंग; ISI से संबंध के सबूत मिले
आईजी ने कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर हमें आईएसआई के एंगल पर बहुत गहरा संदेह है। हमें विदेशी फंडिंग का भी संदेह है। हालात को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें आईएसआई शामिल है और विदेशी फंडिंग भी गई है। अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फौज (AKF) नाम से एक संगठन बनाने की कोशिश की। उसके घर के दरवाजे पर भी AKF लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टरपंथी अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। प्रदेशभर में पुलिस का पहरा है। कई जिलों में धारा-144 लागू है। मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा ठप है। मगर अमृतपाल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच पंजाब पुलिस ने प्रेसवार्ता कर कुछ अहम जानकारी दी है। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 114 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें चार लोगों को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। वहीं अमृतपाल के चाचा को डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है। डिब्रूगढ़ भेजे गए सभी लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।
NSA (National Security Act) has been invoked against the five people (being sent to Dibrugarh) who were arrested: IGP Punjab, Sukhchain Singh Gill pic.twitter.com/TPXXq9rSri
— ANI (@ANI) March 20, 2023विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में शांति का माहौल है। स्थिति भी स्थिर है। कानून-व्यवस्था की कोई चुनौती नहीं है। 'वारिस पंजाब दे' के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। इनके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पंजाब पुलिस साफ कह रही है कि गिरफ्तारी अभी बाकी है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Four detainees were sent to Dibrugarh, Assam after custody. They are Daljeet Kalsi, Basant Singh, Gurmeet Singh Bhukhanwala and Bhagwant Singh. One more detainee, Harjeet Singh - the uncle of Amritpal Singh is en route Dibrugarh. He is being taken there: Punjab IGP pic.twitter.com/L0LgYdECT5
— ANI (@ANI) March 20, 2023
अब तक 114 तत्वों ने शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 78 को पहले दिन गिरफ्तार किया गया था और 34 लोगों को दूसरे दिन व दो अन्य को रविवार की रात पकड़ा गया है। इनसे 10 हथियार मिले हैं। अब तक सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर हमें आईएसआई के एंगल पर बहुत गहरा संदेह है। हमें विदेशी फंडिंग का भी संदेह है।
The bulletproof jackets and rifles that have been recovered and the gate (of the house) of the chief (Amritpal Singh) had AKF written on them. There was an attempt to form a Jathebandi called 'Anandpur Khalsa Fauj': IGP Punjab, Sukhchain Singh Gill pic.twitter.com/2c5nUJRWFK
— ANI (@ANI) March 20, 2023
हालात को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें आईएसआई शामिल है और विदेशी फंडिंग भी गई है। अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फौज (AKF) नाम से एक संगठन बनाने की कोशिश की। उसके घर के दरवाजे पर भी AKF लिखा है। चार लोगों को असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया। इनमें दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह का नाम शामिल है। एक अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को भी डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है।
We have a very strong suspicion of an ISI angle, based on the facts and circumstances that have come to light so far. We also have a very strong suspicion of foreign funding. Going by the circumstances, it seems that ISI is involved and there is foreign funding as well: IGP… https://t.co/lGDGH6IaTo pic.twitter.com/XT552D845I
— ANI (@ANI) March 20, 2023
So far, 114 elements attempted to disturb peace and harmony. They have been rounded up and arrested. 78 of them were arrested on the first day, 34 on day 2 and two others were arrested last night. 10 weapons recovered: IGP Punjab, Sukhchain Singh Gill pic.twitter.com/cyhu7MHqEP
— ANI (@ANI) March 20, 2023
So far, 114 elements attempted to disturb peace and harmony. They have been rounded up and arrested. 78 of them were arrested on the first day, 34 on day 2 and two others were arrested last night. 10 weapons recovered: IGP Punjab, Sukhchain Singh Gill pic.twitter.com/cyhu7MHqEP
— ANI (@ANI) March 20, 2023
Punjab Police crackdown | There is peace in the state, situation is stable. There is no law and order situation...Particular action was taken against a few elements of 'Waris Punjab De' against whom six criminal cases are registered: IGP Punjab, Sukhchain Singh Gill pic.twitter.com/xcjgqoKhaF
— ANI (@ANI) March 20, 2023