फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab police deptt released 7173 post recruitment result

7173 कांस्टेबल की भर्ती के नतीजे घोषित, देखिए किसकी खुली किस्मत?

Fri, 28 Oct 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
punjab police deptt released 7173 post recruitment result
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कांस्टेबल के 7173 पदों पर भर्ती के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में एमटेक, बीटेक और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और आर्म्ड पुलिस कैडर में 7173 कांस्टेबल की भर्ती के नतीजे का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


यह नतीजा विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि भर्तीप्रक्रिया से पारदर्शिता केनए मानदंड कायम हुए हैं। नए कांस्टेबलों की भर्तीविधानसभा चुनाव के दौरान सूबे में अमन शांति बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन


सफल उम्मीदवारों को एसएमएस और ई-मेल के जरिए सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस कैडर में 3556 पुरुष और 1116 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की गई है।

आर्म्ड पुलिस कैडर में इन सभी का सिलेक्शन

punjab police deptt released 7173 post recruitment result
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
आर्म्ड पुलिस कैडर में 2501 पुरुष कांस्टेबल का चयन हुआ है। 85 फीसदी सफल उम्मीदवार 19-26 साल आयु वर्ग के हैं। इनमें छह एमटेक, 153 बीटेक, 162 पोस्ट ग्रेजुएट, 1181 ग्रेजुएट, 261 डिप्लोमा होल्डर हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सफल उम्मीदवारों को उनकेकागजात की पड़ताल केलिए 27 अक्तूबर को अलॉट किए गए जिले में बुलाया गया है। जबकि, आर्म्ड पुलिस कैडर के चयनित उम्मीदवारों को बटालियन हेडक्वार्टरों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

प्रमाणपत्रों की जांच के बाद सफल रहे उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस में प्रोविजनल तौर पर ज्वाइन कराया जाएगा। उनकेदस्तावेज संबंधित शिक्षण संस्थाओं से पड़ताल कराए जाएंगे। इनका ट्रेनिंग कोर्स 15 नवंबर-16 से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed