फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police dadagiri with rehari man in Jalandhar

पुलिस कर्मचारियों की रेहड़ी वाले से दादागीरी, वीडियो भी वायरल, पीड़ित ने लगाए कई आरोप

Tue, 25 Jun 2019 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab police dadagiri with rehari man in Jalandhar
जबरदस्ती रेहड़ी वाले को कार में बैठाता पुलिसवाला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के मुखर्जी नगर का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि अब जालंधर कैंट में पुलिस कर्मचारियों ने रेहड़ी वाले को अपनी दादागिरी का शिकार बनाया।

विज्ञापन


मंगलवार को जालंधर कैंट के रामामंडी चौक के पास दो पुलिस कर्मचारी सड़क किनारे खड़े एक रेहड़ी चालक को पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और रेहड़ी वाले को पुलिस से बचाया।
विज्ञापन


दोपहर के समय रामामंडी में उस समय हंगामा हो गया जब दकोहा चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने एक साथी के साथ सड़क पर खड़े फल विक्रेता को पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में बैठाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। रेहड़ी वाले को पिटता देख अपनी दुकान पर मौजूद कांग्रेस नेता विजय दकोहा अन्य लोगों के साथ वहां पर पहुंच गए और पुलिस का विरोध करने लगे।

विजय दकोहा और अन्य लोगों ने रेहड़ी वाले को पुलिस की कार से बाहर निकाला। लोगों का विरोध देखते हुए चौकी प्रभारी सेवा सिंह अपने साथी के साथ कार लेकर वहां से चलते बने।

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रेहड़ी वाले राजा ने बताया कि पुलिस वालों ने इतना पीटा कि उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गये हैं और कंधे के पास से खून भी निकल रहा है। 

Punjab police dadagiri with rehari man in Jalandhar
जालंधर पुलिस की दादागीरी - फोटो : अमर उजाला

राजा ने आरोप लगाया कि वह सड़क के किनारे अपनी रेहड़ी लेकर खड़ा था। पुलिस वालों ने उसकी तकड़ी (तराजू) व फल उठा लिए और जेब से पैसे निकाल कर जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर दोनों मुलाजिमों ने उसको पीटना शुरू कर दिया।

विजय दकोहा का कहना है दकोहा चौकी वाले सरेआम गरीब रेहड़ी वालों के साथ गुंडागर्दी करते हैं। उन्होंने इलाका निवासियों के साथ एडीसीपी से मुलाकात कर चौकी प्रभारी सेवा सिंह को संस्पेड करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि ट्रैफिक समस्या न हो इसलिए पुलिस मुलाजिमों ने रेहड़ी वाले को पीछे हटने के लिए कहा था। उसने रेहड़ी को पीछे नहीं किया। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।  

ट्रैफिक समस्या दूर करने को रेहड़ी हटाने को कहा था: सेवा सिंह
दकोहा चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने कहा कि ट्रैफिक समस्या न हो इसलिए रेहड़ी वाले को रेहड़ी पीछे करने के लिए कहा था। उसे तीन बार रेहड़ी पीछे करने को कह चुके थे। वापस आकर देखा तो रेहड़ी वहीं पर थी। इसलिए उसे पकड़ कर थाने लेकर जाने लगे तो उसने रेहड़ी को पकड़ लिया।

इस पर वह उसके हाथों को रेहड़ी से छुड़वा रहे थे। रेहड़ी वाले को थाने ले जाकर उस पर कानूनी कार्रवाई करनी थी। उन्होंने कहा कि उन पर लगाये सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने न तो किसी की जेब से पैसे निकाले है और न ही किसी की पिटाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed