{"_id":"656a21b06017fb739e033408","slug":"punjab-police-arrested-three-including-two-henchmen-of-jaggu-bhagwanpuria-gang-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीत एवेन्यू गोलीकांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों समेत तीन काबू, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रणजीत एवेन्यू गोलीकांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों समेत तीन काबू, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद
Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
सार
एजीटीएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सार्थक और अनमोल को जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जबकि तीसरे आरोपी अलतमिस को पुलिस ने समाना से काबू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में रणजीत एवेन्यू गोलीकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरज कुमार नामक व्यक्ति पर फायरिंग करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गुर्गे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दोनों गुर्गों की पहचान सार्थक और अनमोल शर्मा निवासी अमृतसर के रूप में बताई। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान खजाना गेट के अलतमिस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार बरामद कर ली है। बताया गया है कि रणजीत एवेन्यू गोली कांड के चौथे आरोपी दीपक अरोड़ा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। डीजीपी ने बताया कि जानकारी पर एडीजीपी प्रमोद बाण की निगरानी में एआईजी संदीप गोयल के नेतृत्व में एजीटीएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सार्थक और अनमोल को जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जबकि तीसरे आरोपी अलतमिस को पुलिस ने समाना से काबू किया। पूरा ऑपरेशन डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। आरोपी अमृतसर में हुई गोलीबारी की तीन वारदातों में वांछित थे।
विज्ञापन