{"_id":"59cf778a4f1c1bcf538b50b1","slug":"punjab-police-arrested-seven-members-of-babbar-khalsa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़े हमले की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़े हमले की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
बब्बर खालसा के सात आतंकवादी गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई करके पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश में जुटे आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के सात आतंकियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सदस्यों में कुलदीप सिंह रिंपी निवासी मुहल्ला चंद्र लोक कालोनी, सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल लुधियाना, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव बल्लीपुर थाना तरनतारन, अमनप्रीत सिंह उर्फ अमना निवासी शक्ति नगर थाना भोगपुर जालंधर, मनप्रीत सिंह गांव सोखा कलां थाना समालके, जिला मोगा, ओंकार सिंह निवासी गली नंबर तीन, ड्रमा वाला बाजार, कपूर नगर सुल्तान विंड रोड अमृतसर, जुगराज सिंह गांव झाडू नंगल, थाना खिलचिया, जिला अमृतसर व अमृतपाल सिंह निवासी सुहीया कला थाना मजीठा अमृतसर शामिल हैं।
इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर कंट्री मेड व 20 कारतूस व दो पिस्टल 315 बोर कंट्री मेड 13 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि ये गिरफ्तारियां लुधियाना पुलिस व काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त आपरेशन के दौरान हुई।

Trending Videos
सरगना सुरिंदर सिंह बब्बर रहता है इंग्लैंड में
बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार
सरगना सुरिंदर सिंह बब्बर रहता है इंग्लैंड में
कमिश्नर ने कहा कि इनका सरगना सुरिंदर सिंह बब्बर इंग्लैंड में रहता है। पंजाब में दोबारा माहौल खराब करने के लिए आतंकियों को आर्थिक मदद मुहैया करवा रहा है। आतंकियों का मुख्य टारगेट पंथ विरोधी व खालिस्तान संगठन के खिलाफ बोलने वाले व्यक्तियों को सबक सिखाना था और पंजाब में दहशत का माहौल बनाना था। इसके लिए ये लोग विशेषकर युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ने का अभियान चलाए हुए थे। ये लोग युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें अपने साथ वाट्सअप, फेसबुक आदि के माध्यम से जोड़ते थे।
कई बार मीटिंग कर चुके थे
पंजाब में माहौल को खराब करने संबंधी लुधियाना में ये 2-3 बार मीटिंग भी कर चुके हैं। इनमें से जसवीर सिंह जो ड्राइवर का काम करता था, उसके जरिए आपस में असलाह सप्लाई किया जाता था। वहीं कुलदीप सिंह का अपना ट्रांसपोर्ट का काम है। इनके खिलाफ थाना नंबर सात लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से उनके मंसूबों के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके का कहना है कि पंजाब में माहौल खराब करने वाली ताकतों के खिलाफ चल रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है।