फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police also opened Facebook, Twitter, YouTube account

सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले गैंगस्टरों की खैर नहीं, अब पुलिस भी हाईटेक

Tue, 13 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police also opened Facebook, Twitter, YouTube account
- फोटो : Demo Pics
पंजाब के पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में राज्य पुलिस ने गैंगस्टरों और अपराधियों की बढ़ रही धमकियों से निपटने के लिए सोशल मीडिया पर अपना खाता खोलकर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इस आनलाइन मुहिम की शुरुआत सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की। पंजाब पुलिस ने फेसबुक पेज (www.facebook.com/PunjabPoliceIndia), पुलिस के ट्विटर अकाऊंट हैंडल (www.twitter.com/PunjabPolice), डीजीपी के ट्विटर अकाऊंट और पंजाब पुलिस के यू-ट्यूब चैनल से पुलिस ने सोशल मीडिया पर खाता खोला है।
विज्ञापन


औपचारिक शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया मुहिम से जहां पुलिस और लोगों के बीच दूरियाँ मिटेंगी, वहीं राज्य में दहशत फैलाने के लिए गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर की जाने वाली बदजुबानी पर भी नकेल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट सूचना का प्रसार, फीडबैक, शिकायत प्रणाली के लिए प्रभावशाली मंच मुहैया करवाएंगे। उन्होंने पुलिस को फोर्स और नागरिकों के आपसी हित में सोशल मीडिया का प्रयोग करने के लिए कहा।

सीएम ने किया ऑनलाइन अभियान का शुभारंभ

Punjab Police also opened Facebook, Twitter, YouTube account
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने पुलिस को सोशल मीडिया की पहुंच समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष तौर पर नौजवान वर्ग तक बनाने का आहवान किया ताकि पुलिस के कामकाज को ओर अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और असरदार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अमन कानून की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, अपराध को रोकने एवं जांच और पुलिस के अन्य पहलुओं के लिए सोशल मीडिया बहुत सहायक हो सकता है।

डीजीपी ने बताया कि लोगों से निकटता बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के तीन प्लेटफार्म (फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब) इस्तेमाल किए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस के प्रमुख अधिकारी जिनमें डीजीपी सुरेश अरोड़ा, डीजीपी (आईटी और टी) वीके भावरा, डीजीपी इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता, डीजीपी लॉ एंड आर्डर हरदीप ढिल्लों, आईजी प्रोविजन गुरप्रीत दियो, आईजी क्राइम इंदरबीर सिंह, आईजी (आईटी और टी) एसके अस्थाना और आईजी एनआरआई सेल ईश्वर चंद्र के अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल और प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed