फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Panchayat Elections Congress AAP BJP claim victory

Punjab Panchayat Chunav: आधी से ज्यादा पंचायतों पर कांग्रेस और आप का जीत का दावा, भाजपा बोली-45 प्रतिशत हमारे

Thu, 17 Oct 2024 08:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

पंजाब में इस बार पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े गए थे। ऐसे में सभी पार्टियां अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन
Punjab Panchayat Elections Congress AAP BJP claim victory
बठिंडा में पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में 9398 पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। सूबे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस जहां आधे से ज्यादा पंचायतों में अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि 45 प्रतिशत पंचायतों पर उनकी जीत हुई है। 

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव में कुल 77% मतदान हुआ है। मानसा में सबसे अधिक 83.27% व तरनतारन में सबसे कम 64.40% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि मतदान प्रतिशत में मानसा जिला पहले स्थान पर रहा है। इसी तरह अमृतसर में 68.12%, बठिंडा में 79.43%, बरनाला में 75.21%, फतेहगढ़ साहिब में 78.47%, फरीदकोट में 70.21%, फिरोजपुर में 75.14%, फाजिल्का में 82.31%, गुरदासपुर में 69%, होशियारपुर में 69.78% और जालंधर में 66.30% मतदान दर्ज किया गया है। कपूरथला में 66.14%, लुधियाना में 67.1%, मालेरकोटला में 77.22%, मोगा में 69.91%, मोहाली में 76.93%, श्री मुक्तसर साहिब में 78.27%, एसबीएस नगर में 69.52%, पटियाला में 73.57%, पठानकोट में 79.20%, रोपड़ में 77% और संगरूर में 79.45% मतदान दर्ज किया गया। इस बार पिछले के मुकाबले कम मतदान हुआ है। पिछली बार 80.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

45 प्रतिशत पंचायतों पर भाजपा की जीत : बिट्टू

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब में 45 प्रतिशत पंचायतों पर भाजपा की जीत हुई है, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि लोगों ने आप व कांग्रेस के झूठे वादों व फूट डालो राज करो की राजनीतिक को नकार दिया है।

50 प्रतिशत पंचायतों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीवार जीते : वड़िंग

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि 50 प्रतिशत पंचायतों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है। लोगों ने लोकसभा चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस पर भरोसा जताया है। उपचुनाव में भी पार्टी जीत का सफर जारी रखेगी।

पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप : नील गर्ग

आप पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंचायत चुनाव में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सीएम मान की सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने की अपील भी रंग लाई है और 3798 सरपंच व 48,861 पंच पदों के उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जिनको पंजाब सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जो पार्टियां उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल न कर पाने का आरोप लगा रही थीं, वहीं अब अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed