फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Coronavirus New Cases in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab

पंजाब में कोरोना से दो और मौतें, मृतकों की संख्या 49 हुई, 49 नए पॉजिटिव भी मिले

Sat, 06 Jun 2020 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jun 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Coronavirus New Cases in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर और तरनतारन में शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत के साथ ही सूबे में महामारी से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। इस दौरान कोरोना के 46 नए मामले भी सामने आए हैं, जिनके साथ राज्य में पीड़ित लोगों की संख्या भी 2461 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 26 लोगों के ठीक होने की भी खबर है, जिनके साथ कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2069 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक राज्य में 113542 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 344 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 3 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा में बाप-बेटी कोरोना पॉजिटिव
सरदूलगढ़ के गांव झंडा कला में बाप-बेटी को कोरोना पीड़ित पाया गया है। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने गांव के कई व्यक्तियों के नमूने लिए थे। इनमें बाप-बेटी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले जिले में सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जिला कोरोना मुक्त हो गया था। करीब डेढ़ माह के बाद फिर बाप-बेटी संक्रमित मिली हैं।

एसएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरदूलगढ़ के गांव झंडा कला में एक बाप-बेटी को कोरोना पीड़ित पाया गया है। उन्होंने बताया कि इनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी कुछ अन्य व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है। इससे पहले बुढलाडा व गांव खारा समेत जिले में करीब 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिनको ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुराने 32 व नए 2 मरीजों समेत मानसा में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो चुकी है।

फरीदकोट में संक्रमित मिली गर्भवती महिला

फरीदकोट जिले के गांव सिरसिडी की एक 24 वर्षीय गर्भवती के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या पांच हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि मिशन फतेह के तहत कोविड-19 में फ्रंटलाइन पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ गर्भवती महिलाओं की जांच करवाई जा रही है। 

शुक्रवार को आई 55 लोगों की रिपोर्ट में कोटकपूरा के गांव सिरसिडी की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। विभाग ने उसे श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर लिया है। दो दिन पहले भी कोटकपूरा की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली थी। उन्होंने बताया कि अब तक फरीदकोट में 5396 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके है, जिनमें से 258 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

गुरदासपुर में कपड़ा व्यापारी की पत्नी और कर्मचारी संक्रमित
गुरदासपुर के कपड़ा व्यापारी के संपर्क में आने वाले दो अन्य मरीजों सहित बटाला का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इसकी पुष्टि गुरदासपुर के एसडीएम सक्कतर सिंह बल ने की है। कपड़ा व्यापारी के संपर्क में आने वाले मरीजों में उसकी पत्नी (66) और गांव पुराना लित्तर का उनका कर्मचारी (55) है। 

वहीं बटाला में औचक जांच के दौरान शुक्रपुरा मोहल्ला का एक 44 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम बल ने बताया कि कपड़ा व्यापारी के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुकानदार के पड़ोसी दुकानदारों को भी जांच के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मरीजों की गहनता से ट्रेसिंग की जा रही है। 

डीसी ने बताया कि 4713 मरीजों की जांच जिले में की गई है। इनमें 4245 निगेटिव, 322 की रिपोर्ट लंबित और 148 संक्रमित मरीज मिले हैं। 148 कोरोना पीड़ितों में तीन की मौत हो चुकी है। 132 मरीजों को घर भेज दिया गया है, जिसमें 129 लोग ठीक हो चुके हैं और तीन को घर में एकांतवास में रखा गया है। जिले में अब 13 सक्रिय मरीज हैं।

कपूरथला में दो लोग पॉजिटिव

कपूरथला के शेखूपुर और बेगोवाल में दो मरीज संक्रमित मिले हैं। करीब चार दिन पहले कपूरथला ग्रीन जोन में था। बेगोवाल के मरीज को जालंधर और कपूरथला के मरीज को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने बताया कि कपूरथला में दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

शेखूपुर निवासी 59 वर्षीय महिला मरीज को आइसोलेशन वार्ड कपूरथला में लाया गया है। बेगोवाल की 68 वर्षीय महिला जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल है। डॉ. भगत सिंह के अनुसार शेखूपुर के एरिया को सील करके सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

जालंधर में कोरोना के दस मरीज मिले, दो कपूरथला के
जालंधर में शुक्रवार को 10 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, इनमें दो कपूरथला के रहने वाले हैं। जालंधर के आठ में से छह मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना संक्रमण कैसे हुआ है यह पता नहीं चल सका है। पॉजिटिव मरीजों में 59 साल की महिला शेखपुरा (कपूरथला), 68 साल की महिला बेगोवाल (कपूरथला) की रहने वाली है। दोनों के सैंपल जालंधर में लिए गए थे।

जालंधर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के बारे में कपूरथला प्रशासन को सूचना दे दी है। वहीं  55 वर्षीय महिला शिव नगर सोढल, 70 वर्षीय पुरुष लाजपत नगर, 33 साल की महिला गांव आलोवाल, 35 साल का पुरुष भार्गव कैंप, 55 साल की महिला राज नगर बस्ती बावा खेल, 35 वर्षीय महिला न्यू अमर नगर, 29 वर्षीय महिला शिवराज गढ़ नजदीक पंजपीर और 27 साल का पुरुष न्यू सुराज गंज को कोरोना ने चपेट में लिया है। 

शिवराज गढ़ और पंजपीर की रहने वाली महिलाओं को चेन के जरिए कोरोना हुआ है। जबकि बाकी मरीजों के बारे स्वास्थ्य विभाग अंजान है। डॉ. टीपी सिंह का कहना है कि मरीजों से पूछताछ चल रही है। वहीं एक संदिग्ध मरीज की शुक्रवार को मौत भी हो गई है। जिसका सैंपल लेकर जांच को भेजा है। रिपोर्ट का इंतजार है।

अमृतसर में मिले 19 मरीज, एक की मौत
अमृतसर में शुक्रवार को 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दस मरीजों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। वहीं पांच मरीज ऐसे हैं जो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। गुरुवार की रात बॉम्बेवाला खूह में रहने वाले एक मरीज की मौत के बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। इस मरीज को हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्या भी थी।

कटड़ा बग्गियां में दो, जजनगर में एक, लाहौरी गेट आउटसाइड में एक, चांद एवेन्यू में एक, बॉम्बे वाला खूह में एक, कटड़ा चढ़त सिंह में एक, लाहौरी गेट इनसाइड में एक व गुलमोहर एवेन्यू में एक मरीज रिपोर्ट हुआ है। इन मरीजों का कोई भी यात्रा इतिहास का पता अभी तक नहीं चला है।

जाहिर है कि ये कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए होंगे। इसी तरह पांच कांटेक्ट केस रिपोर्ट हुए हैं। बॉम्बे वाला खूह निवासी एक शख्स के संपर्क में आने से पांच लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रीत नगर, कर्मपुरा, श्री गुरु रामदास नगर, वृंदावन एंक्लेव में भी एक-एक यानी चार मरीज रिपोर्ट हुए हैं। अब अमृतसर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 440 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 327 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 105 आइसोलेशन वार्ड में हैं। 

बठिंडा में दस वर्षीय बच्चा संक्रमित
बठिंडा में शुक्रवार को दस वर्षीय बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या दस हो गई है। डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि शुक्रवार को जो बच्चा संक्रमित पाया गया वो पहले किसी संक्रमित के संपर्क में आया था। अभी जिले में 102 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

अमलोह में दिल्ली से लौटे चार लोग संक्रमित 

अमलोह में एक दिन में ही कोरोना के चार केस आने से हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि चारों लोग तीन दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल भेजा जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 69 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 57 इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। 

कपूरथला में दो जज समेत 14 क्वारंटीन
कोरोना संक्रमित एएसआई के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग प्रक्रिया तेज हो गई है। ड्यूटी के दौरान कपूरथला व भुलत्थ की अदालतों संक्रमित एएसआई आरोपियों को पेशी पर ले जाता था। इसी के चलते जिला व सेशन जज कपूरथला ने दो जज समेत 14 कर्मचारियों और वकीलों को एहतियातन होम क्वारंटीन के आदेश जारी किए हैं। 

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएसआई के संपर्क वाले करीब 50 से ज्यादा पुलिस व अदालत से संबंधित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें थाना बेगोवाल के एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। 

कपूरथला के थाना बेगोवाल में तैनात होशियारपुर के दसूहा निवासी एएसआई संक्रमित मिला था। इसके बाद जिला व सेशन जज कपूरथला किशोर कुमार ने शुक्रवार को लिखित आदेश जारी कर अतिरिक्त सेशन जज और भुलत्थ सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की अदालतों के तमाम स्टाफ व वकीलों को एहतियातन होम क्वारंटीन होने के लिए कहा है। इन अदालतों में एएसआई 28 मई को कर्फ्यू उल्लंघन व अन्य मामलों में आरोपियों को पेशी पर लेकर गया था। 

सिविल सर्जन डॉ. जसमीत बावा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कपूरथला की टीम ने एएसआई के संपर्क में आने वाले 50 से ज्यादा पुलिस, अदालत व अन्य लोगों के सैंपल जांच को भेजे हैं। डीएसपी भुलत्थ जतिंदरजीत सिंह के अनुसार एसएचओ ठीक हैं। जबकि नौ पुलिसकर्मी भुलत्थ सिविल अस्पताल में आइसोलेट किए गए हैं। शेष को थाने में ही क्वारंटीन किया गया है।

तरनतारन में कोरोना से पहली मौत 

तरनतारन के कस्बा पट्टी निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की गुरुवार रात अमृतसर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। तरनतारन में कोरोना पॉजिटिव पहले मरीज की मौत है। पंजाब में इस व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में इस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पट्टी के वार्ड नंबर 15 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। बाद में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि देर रात शव को तरनतारन लाकर शव गृह में रखवा दिया गया। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया।

शुक्रवार को कोरोना से प्रभावित एक नए मरीज की पहचान हुई। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या चार हो गई है। खडूर साहिब के गांव अलियां निवासी 38 वर्षीय युवक 29 मई को दुबई से लौटा था। तीन जून को उसका सैंपल लिया गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

लुधियाना में 12 नए केस मिले 
लुधियाना में शुक्रवार को फिर 12 नए केस सामने आए। सारे ही केस किसी न किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले ही लोग है। अब लुधियाना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 238 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि लुधियाना में तीन कोरोना मरीजों की संपर्क चेन चल रही है। इनमें से एक मरीज छावनी मोहल्ला का है, जिसकी मौत हो गई थी। इस मरीज के कई रिश्तेदार पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा खन्ना के डॉक्टर दंपती हैं जिनके संपर्क में आने वाले भी काफी मरीज पॉजिटिव आ चुके है। इसके साथ ही गांव बोहपुर खन्ना का नौजवान है। वह मानेसर से लौटा था।

इसके भी संपर्क में आने वाले काफी मरीज पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुलदीप नगर राहों रोड की 26 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से लौटी महिला के संपर्क में आने वाले अजीत सिंह नगर के रहने वाला 12 साल का बच्चा, 26 साल की लड़की पॉजिटिव मिले हैं। 

प्रेम नगर की रहने वाली राजस्थान से लौटी 40 वर्षीय महिला भी संक्रमित है। डीएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़ित महिला के संपर्क में आने वाले ईश्वर नगर का 61 वर्षीय व्यक्ति, 31 साल की महिला, 28 साल का युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा 42 साल व्यक्ति, पचास साल का व्यक्ति जो कि प्रेम नगर इलाके के रहने वाले है इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed