फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Corona virus new cases in Punjab, covid-19 outbreak in Punjab

पंजाब में दो की मौत, 127 नए पॉजिटिव मिले, अमृतसर में 16 बीएसएफ जवान भी संक्रमित

Mon, 15 Jun 2020 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jun 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Corona virus new cases in Punjab, covid-19 outbreak in Punjab
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से जूझ रहे पंजाब के लिए इस हफ्ते का पहला ही दिन काफी खराब रहा। सोमवार को राज्य में 127 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, अमृतसर और लुधियाना में एक-एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। राज्य में महामारी के मरने वालों की संख्या 71 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 3,267 तक पहुंच गई है। हालांकि इसी दौरान 87 लोगों के ठीक होने की भी खबर है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 1,88,699 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में इस समय 753 लोगों का इलाज चल रहा है। सोमवार को जो 87 मरीज ठीक हुए, उनमें अमृतसर के 64, फरीदकोट के 7, बठिंडा के 4, गुरदासपुर, पठानकोट, नवांशहर के 2-2, पटियाला, संगरुर, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर के 1-1 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


अमृतसर में कोरोना से एक और मौत
अमृतसर कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सोमवार सुबह कोरोना पीड़ित फैजपुरा निवासी 85 वर्षीय की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक को तबीयत ठीक न होने के कारण दो दिन पहले ही निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह शुगर और दिल की बीमारियों से भी पीड़ित थे। अब अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमृतसर में 17 नए केस रिपोर्ट हुए। जिनमें में चार केस कोरोना मृतक के संपर्क में आए थे। अमृतसर में कोरोना के मरीजों की संख्या 630 हो गई है। जीएनडीएच और अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में दाखिल 155 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिन इलाकों में कोरोना मरीज मिले है उनमें भूषणपुरा, कांगड़ा कॉलोनी, शरीफपुरा, वेरका, तुंगबाला, लॉरेंस रोड, झबल रोड, फ्रैंड्स कालोनी, गुमटाला, अजनाला और गेट हकीमां में एक-एक मरीज मिला है।  


यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने भीख मांगने आई महिला से दुष्कर्म, गोदाम मालिक ने की घिनौनी वारदात

बीएसएफ के 16 जवान भी कोरोना संक्रमित
अजनाला में स्थापित बीएसएफ मुख्यालय में तैनात 16 जवान भी कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। कोरोना से पीड़ित यह जवान बीते सप्ताह गुजरात के अहमदाबाद में अपनी ड्यूटी कर लौटे थे। रास्ते में एक जवान की तबीयत खराब होने पर इन सभी को बीकानेर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जब यह जवान अपने मुख्यालय अजनाला लौटे तो इन सभी जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया।

इन जवानों की रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई है। 40 जवानों के टेस्टों में से 16 जवान पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इन जवानों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इन जवानों को जालंधर केंद्र में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले बीएसएफ के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।  

जालंधर में 14 संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 354
जालंधर में सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले रिपोर्ट किए गए। संक्रमण के इन नए मामलों में पंजाब पुलिस के छह जवान भी शामिल हैं। इनमें दो अमृतसर और फिरोजपुर के रहने वाले हैं जबकि अन्य चार जालंधर से हैं। दो जवान चार नंबर डिवीजन में और एक नकोदर और लद्देवाली में तैनात है। 

अब जालंधर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 354 पहुंच गई है। सोमवार को अधिक केस अवतार नगर इलाके से आए। यह इलाका काफी संकरी गलियों वाला है। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा दो किशनपुरा, दो जैमल नगर इलाके के रहने वाले हैं। यह इलाका भी स्लम क्षेत्र में आता है। इसके अलावा पांच मरीज ऐसे हैं जिसके सैंपल एक मेडिकल कैंप में लिए गए थे। 

लुधियाना में एक ही दिन में कोरोना के 38 नए मामले
लुधियाना में सोमवार को 38 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक पूर्व सैनिक की मौत भी हुई है। सोमवार को अभी तक सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए है। इससे पहले 15 मई को एक साथ 34 मामले सामने आए थे। संक्रमितों में चोरी के दो आरोपी और एक ड्रग पैडलर शामिल है। यह तीनों पुलिस की कस्टडी में थे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद 24 पुलिस कर्मचारियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

एडीसीपी डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि 24 पुलिस मुलाजिमों के सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. बग्गा ने बताया कि प्रवासियों के एक बेहड़े से एक साथ दस पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें सात पुरुष, दो युवतियां और एक महिला शामिल है। यह भी पहले से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। 

कंटेनमेंट जोन हबीबगंज से एक साथ चार मामले पॉजिटिव मिले हैं। यह भी एक पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। सतजोत नगर में पहले से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से महिला और उसका बेटा अब पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा पायल से एक, माछीवाड़ा के बोहापुर से एक व्यक्ति जोकि बिहार से लौटा था, फिल्डगंज स्थित दशमेश नगर से एक, अमरपुरा से एक, दुर्गापुरी हैबोवाल से एक, हरगोबिंद नगर से एक, गुरमेल नगर टिब्बा रोड से एक महिला, न्यू सरपंच कॉलोनी जमालपुर से एक पुरुष, आदर्श कॉलोनी शेरपुर से 17 वर्षीय युवा, रणजीत नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति, गगन नगर से 20 वर्षीय युवती, घास मंडी से 24 वर्षीय युवक, अंडर ट्रायल बंदी, विजय नगर से तीस वर्षीय व्यक्ति, अंबेडकर नगर से 28 वर्षीय युवक भी शामिल है। इसके अलावा प्राइवेट लैब से तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ जगरांव से 63 वर्षीय महिला और राजगुरु नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

कोरोना पीड़ित पूर्व सैनिक ने डीएमसी में तोड़ा दम
लुधियाना के गांव मनसूरां निवासी पूर्व सैनिक (72) की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई। वह हृदय रोग के भी मरीज थे। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने थाना जोधा पुलिस की मदद से गांव मनसूरां को सील कर दिया है। मृतक के परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने इस मामले की पुष्टि की है। 

जानकारी के अनुसार मृतक कुछ समय से दिल के रोग से पीड़ित थे। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उन्हें गांव के एक आरएमपी डॉक्टर के पास लेकर गए। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें गांव सराभा के चैरिटेबल अस्पताल में ले गए। वहां से उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। 

पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से जवाब मिलने के बाद डीएमसी में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के सरपंच और उनके परिवार के सैंपल लिए, क्योंकि अस्पताल ले जाने में सरपंच ने सहायता की थी। वहीं मृतक की पत्नी, बेटे, बहू और एक पोते के सैंपल भी लिए गए हैं।

फरीदकोट: गुरुग्राम से लौटा किशोर पॉजिटिव, एएसआई समेत छह डिस्चार्ज
फरीदकोट में सोमवार सुबह गुरुग्राम से लौटे फरीदकोट निवासी एक परिवार के बेटे (16) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दोपहर बाद गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पंजाब पुलिस के एएसआई समेत कुल 6 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 रह गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि अब तक जिले भर में 6991 सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। 229 की रिपोर्ट आना बाकी है।  

कोटकपूरा के कंटेनमेंट जोन को बफर जोन में बदला 

उधर कोटकपूरा के उपमंडल प्रशासन ने एक ही परिवार के 15 सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर में कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ा दिया था। दो दिन बाद ही इसे बफर जोन में तब्दील कर दिया गया है। एसडीएम मेजर अमित सरीन ने सोमवार शाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने बताया कि हालांकि परिवार के आवास वाली मंहगा राम स्ट्रीट कंटेनमेंट जोन ही रहेगी लेकिन बाकी सभी क्षेत्र को राहत देते हुए बफर जोन में शामिल कर दिया गया है। 

मोगा निवासी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव 
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल मोगा निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उसे बाघापुराना के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। अब जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 73 हो गई है, जिनमें से 70 लोग ठीक होकर घर लौट चुके है, सिर्फ तीन केस ही एक्टिव हैं। 

यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अमरप्रीत कौर बाजवा ने दी। उन्होंने बताया कि 12 जून को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल 38 वर्षीय व्यक्ति मोगा आया था, उसका सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाघापुराना में उसे आइसोलेट किया गया है। 

नवांशहर: चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
नवांशहर में सोमवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से एक मरीज पुलिस विभाग में तैनात है। जबकि तीन लोग अन्य राज्यों से जिले में आए हैं। सभी क्वारंटीन थे। पुलिस कर्मचारी ताजपुर गांव का रहने वाला है और पठानकोट में तैनात है। वहीं तीनों मजदूर जाडला, बघौरां व रटैंडा में रह रहे हैं। जिले में अब 21 एक्टिव केस हैं।

पटियाला में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, नौ पॉजिटिव और मिले

पटियाला में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जिले में 9 नए केस कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 171 पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पॉजिटिव आए केसों में चार पटियाला शहर से हैं, जबकि चार समाना से और एक नाभा से है। 

पटियाला के घुम्मन नगर के एक परिवार की महिला और एक 26 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों दिल्ली से लौटे थे। इसी तरह से राजस्थान से वापस लौटा पटियाला की मथुरा कालोनी का रहने वाला 17 साल का नौजवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पटियाला के माडल टाउन एरिया का 17 साल का नौजवान और नाभा की हरिदास कालोनी की 47 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जबकि समाना की म्यूनिसिपल कमेटी में काम करने वाला 28 साल का और एक 55 साल का मुलाजिम भी कोरोना पॉजिटिव आया है। 

समाना सिविल अस्पताल में दाखिल 30 साल का मरीज, जो किसी अन्य बीमारी कारण दाखिल हुआ था। उसका सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव रहा है। समाना में ही 35 साल की एक गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि पॉजिटिव केसों में दो महिलाओं को नई पॉलिसी अनुसार उनके घरों में ही आइसोलेट कर दिया गया है। बाकी सात मरीजों को राजिंदरा के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। 

मंडी गोबिंदगढ़ में युवती संक्रमित

मंडी गोबिंदगढ़ के आदर्श नगर इलाके की एक 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने आदर्श नगर का पूरा इलाका सैनिटाइज करवा दिया है। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि उक्त युवती को कई दिन पहले खांसी, जुकाम हुआ था और एहतियात के तौर पर युवती का कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

गुरदासपुर के दो संक्रमित मिले
गुरदासपुर में दो अन्य मरीज कोविड-19 संक्रमित पाए गए है। सोमवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में दिल्ली से आई दीनानगर के गांव दोदवां की महिला (60) शामिल है। बटाला के मोहल्ला टिब्बा में एक 33 साल का युवक संक्रमित पाया गया है। युवक सिविल अस्पताल बटाला में जुकाम, खांसी का इलाज करवाने आया था। प्रशासन की ओर से उसके सैंपल लिए गए, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। 

एएसआई सहित तीन लोग संक्रमित
पठानकोट में सोमवार को एएसआई सहित 3 संक्रमित मामले सामने आए। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि एक 65 वर्षीय मरीज घियाला से जबकि दूसरा 35 वर्षीय मरीज सीमावर्ती कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव छन्नी का रहने वाला है। वहीं, तीसरा मरीज नवांशहर का है। वह रविवार को ही पठानकोट में ड्यूटी पर आया था। उसने नवांशहर में सैंपल दिया था और सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। 

मंडी में लिफाफे बेचने वाला और दो महिलाएं हुईं ठीक
माता सुलक्खणि जी सिविल अस्पताल बटाला में सोमवार को तीन और मरीजों ने कोरोना वायरस पर फतेह हासिल की है। यह तीनों मरीज बटाला के सुंदर नगर इलाके के रहने वाले हैं। सिविल अस्पताल से ठीक हुए मरीजों को रवाना करते वक्त एसएमओ डॉक्टर संजीव भल्ला ने उनको सम्मानित किया। बता दें कि अब बटाला के सिविल अस्पताल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या नौ है।

डॉक्टर संजीव भल्ला ने बताया कि बटाला के सुंदर नगर इलाके का रहने वाला सब्जी मंडी में लिफाफे बेचने वाला व्यक्ति और दो अन्य महिलाएं जो पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आई थीं। सोमवार को इन मरीजों को सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि बटाला के सुंदर नगर मोहल्ले में करीब 300 लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें 288 निगेटिव आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed