फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab

बच्चों के सामने भीख मांगने आई महिला से दुष्कर्म, गोदाम मालिक ने की घिनौनी वारदात

Mon, 15 Jun 2020 07:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jun 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

एक महिला बच्चों के साथ भीख मांगने गई तो गोदाम मालिक ने उसे पानी पिलाने के बहाने अंदर बुला दिया। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बच्चों के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को सात हजार रुपये दिए और धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। किसी तरह हिम्मत जुटा एक सप्ताह बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


थाना टिब्बा की पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में रहने वाले मोहम्मद फुरकान के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। शिकायत के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है और वह भीख मांगकर अपना घर चलाती है। सात जून को वह बच्चों के साथ इलाके में मांगने निकली तो आरोपी के गोदाम में पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसे अंदर बुला लिया और उसे व बच्चों को पानी पिलाया। 
विज्ञापन


उसके पानी में आरोपी ने नशीला पदार्थ मिला दिया था। पानी पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपी उसे उठाकर अंदर ले गया। आरोपी ने उसके साथ बच्चों के सामने ही दुष्कर्म किया आरोपी ने उसे धमकियां दी और वहां से भगा दिया। आरोपी ने उसे शहर छोड़कर जाने के लिए भी धमकाया। पीड़िता ने डर के मारे किसी को इतने दिन तक कुछ नहीं बताया। किसी तरह हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed