पंजाब के इस जिले में डेंगू का कहर, 224 केस सामने आए, आठ लोगों की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य विभाग की नींद डेंगू के डंक ने उड़ा दी है। पंजाब के तरनतारन जिले में अब तक डेंगू के 224 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 20 दिन में डेंगू से प्रभावित आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मानने को तैयार नहीं कि जिले में अब तक डेंगू के 224 मामले सामने आ चुके हैं।
सबसे अधिक मामले तरनतारन शहर से हैं। मोहल्ला नूरदी अड्डा, गुरु का खूह, जसवंत सिंह वाला, मुरादपुरा, मोहल्ला नानकसर, मोहल्ला गोकुलपुरा, रेलवे रोड के अलावा खालसापुर रोड में डेंगू का अधिक असर है। दो सप्ताह पहले विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए फटकार लगाई थी।
इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे किया गया था लेकिन अब भी डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। 20 दिनों के दौरान जिले में डेंगू से पीड़ित आठ लोगों की जान भी जा चुकी है। गली माता लच्छो वाली में मंजीत कौर नामक महिला के प्लेटलेट्स कम हो गए थे। महिला का निजी डॉक्टर से इलाज करवाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह श्री दरबार साहिब चौक के दुकानदार सुदर्शन कपूर की डेंगू के कारण मौत हो गई।
बकरी का दूध हुआ महंगा
डेंगू का कहर बढ़ने के कारण बकरी का दूध 400 रुपये लीटर बिक रहा है। बकरी के दूध से प्लेटलेट्स बढ़ने की अफवाह फैली है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बकरी के दूध से प्लेटलेट्स नहीं बढ़ते। सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि डेंगू के मरीजों की मौत होने के बारे में विभाग के पास कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि डेंगू का टेस्ट और इलाज सिविल अस्पताल में मुफ्त होता है।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.