फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab news, Do not get two years of retirement extension

कैप्टन ने दिए संकेत- नहीं मिलेगा दो साल का रिटायरमेंट एक्सटेंशन

Tue, 18 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Punjab news, Do not get two years of retirement extension
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों और अधिकारियों का सेवाकाल 58 की उम्र तक सीमित करने का मन बना चुकी है। अब सरकार किसी को भी एक्सटेंशन नहीं देगी। यह संकेत सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सूबे में प्रोफेशनल टैक्स भी लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए सरकार रिटायरमेंट उम्र बदलने पर विचार कर रही है। यह मुद्दा फिलहाल विचाराधीन है। मौजूदा नीति में किसी भी तरह की तबदीली लाने से पैदा होने वाली स्थितियों का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही इस नीति पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कहा कि सरकार राज्य में डाक्टरों, वकीलों आदि प्रोफेशनल्स पर प्रोफेशनल टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। कोई नया टैक्स लगाए जाने की संभावना के बारे में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बजट घाटे की दरार को कम करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय स्रोत जुटाने की कोशिश कर रही है और वित्त मंत्री इस दिशा की तरफ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल पर बातचीत जारी

Punjab news, Do not get two years of retirement extension
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
एसवाईएल पर बातचीत जारी
एसवाईएल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इस मुद्दे के जल्दी और दोतरफा हल ढूंढने के लिए केंद्र के साथ सार्थक बातचीत में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय को इस बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले नदियों के पानी की मौजूदा मात्रा का पता लगाने की विनती की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ एसवाईएल के संबंध में किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि इसके लिए वार्ता का कोई न्योता नहीं दिया गया। 

कर्ज माफी स्कीम अगले हफ्ते होगी लागू :
किसानों की कर्ज माफी के मामले उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने यह स्कीम तैयार की है जो सरकार द्वारा एक सप्ताह में लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा डॉ. टी. हक के नेतृत्व वाली विशेषज्ञ समिति की कर्ज माफी संबंधी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे कर्ज माफी को सही ढंग से लागू करने के तरीकों का पता लगाया जाएगा। 

जाखड़ के नाम अभी विचार नहीं :
भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के कारण खाली हुई गुरदासपुर संसदीय सीट से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान सुनील जाखड़ के संभावी उम्मीदवार होने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नाम पर अभी कोई भी विचार विमर्श नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed