फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: BJP Workers Protest in Ludhiana Of Punjab

लुधियाना में पुलिस कमिश्नर का दफ्तर घेरने जा रहे 40 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

Thu, 07 Jan 2021 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: BJP Workers Protest in Ludhiana Of Punjab
भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना में भाजपा नेताओं का सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार सुबह सभी कार्यकर्ता डीसी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि वह पुलिस कमिश्नर का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


जैसे भी भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर की तरफ बढ़े पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर रोक लिया। इसके बाद सभी भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर थाना सराभा नगर ले जाया गया। तीन बजे के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर फेंका गया। पहले पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया। कुछ दिन बाद ही मामला दर्ज करने वाले संबंधित एसएचओ का तबादला कर दिया गया। अब सरकार धारा 307 भी हटाने की बात कह रही है। इससे साफ है कि पुलिस के हाथ में कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश कांग्रेस हाईकमान दे रही है उसी पर पुलिस काम कर रही है। गुरुवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करने की बात कही थी क्योंकि सोमवार से लगातार वह धरना दे रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जैसे ही वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसवालों ने उनसे धक्कामुक्की की। उन्हें गिराने की कोशिश की गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, अश्वनी बहल, महेश शर्मा, जिला सचिव संजय गुसाईं, अमित डोगरा, प्रवक्ता विशाल गुलाटी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed