{"_id":"57bb1bbe4f1c1b774cd4f03a","slug":"punjab-new-governer-vp-singh-badnaur-take-oath-many-vvip-were-there","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने ली शपथ, ये दिग्गज रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने ली शपथ, ये दिग्गज रहे मौजूद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफदार ने सोमवार को वीपी सिंह बदनौर को पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कर बदनौर पंजाब के 35वें राज्यपाल बने।
शपथ समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, मेनका गांधी, हरसिमरत कौर बादल, वाईसी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी रहे मौजूद
वीपी सिंह बदनौर ने ली शपथ
- फोटो : Amar ujala
पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से राज्यपाल की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश को पहले पंजाबी, फिर हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी के आदेश को अलग से सुनाया गया।
राजस्थान की परंपरागत पगड़ी पहनकर बदनौर ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बादल ने उन्हें बधाई दी। बदनौर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के लिए मंच से उतरे तो जोरदार बारिश शुरू हो गई। बदनौर ने बारिश के बीच छाता लेकर यह रस्म पूरी की।

किरन खेर समेत पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री रहे मौजूद
मेनका गांधी
- फोटो : Amar ujala
समारोह में राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, लोकसभा सदस्य विनोद खन्ना, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, किरण खेर, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार तोता सिंह, सुरजीत सिंह रखड़ा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, अनिल जोशी, पूर्व मंत्री वाईसी चौधरी, जगमोहन सिंह कंग ने नए राज्यपाल को बधाई दी।
इस मौके पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान व पूर्व जज, चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार परिमल राय, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव एसपी सिंह और बदनौर के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान व पूर्व जज, चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार परिमल राय, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव एसपी सिंह और बदनौर के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।