{"_id":"394e4fff2c2296f2c4071497e7f31bcd","slug":"punjab-nawanshahr-passport-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली पासपोर्ट मामले के पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली पासपोर्ट मामले के पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला नवांशहर
Updated Mon, 01 Sep 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली पते पर पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक पकड़े गए आरोपियों में से सोमवार को तीन अफगानी मूल की महिलाओं सहित 12 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
वहां से सिटी पुलिस ने पांच आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया, जबकि अन्य सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नवांशहर सिटी और सदर पुलिस की ओर से जिले में अलग-अलग पते पर बनाए गए करीब 150 जाली पासपोर्ट के मामले में सिटी थाने व सदर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हवलदार तीर्थ राम को भी आरोपी बनाया है, क्योंकि तीर्थ राम द्वारा की गई पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही ये पासपोर्ट बने हैं।
जानकारी के अनुसार जिन लोगों के नवांशहर के अलग-अलग गांवों के पते पर जाली पासपोर्ट बने हैं, वे सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग 1990 में अफगानिस्तान से भारत शरणार्थी के तौर पर आकर बसे थे। इन लोगों में से कई को अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे में इन शरणार्थी लोगों में से कुछ लोगों ने यूरोपियन देश, अमेरिका, इंग्लैंड आदि जाने की इच्छा के चलते भारत का पासपोर्ट बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी के चलते इन्होंने जालंधर के रहने वाले कुछ लोगों के जरिये नवांशहर के आसपास के गांवों के जाली पते पर पासपोर्ट बनवाए। जाली पते पर पासपोर्ट का शक होने पर पासपोर्ट विभाग की ओर से जिला पुलिस इसकी सूचना दी, तो मामला सामने आया।
इस मामले में सदर पुलिस द्वारा लगभग 110 पासपोर्ट जाली होने का दर्ज किया गया है, जबकि सिटी पुलिस ने 30 जाली पासपोर्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा अब तक पकड़े गए 17 लोगों (जिसमें से 9 पासपोर्ट बनाने के आरोपी हैं, जबकि सात पासपोर्ट होल्डर हैं) में से 12 को अदालत में पेश किया गया।
इसमें से पांच मुख्य आरोपियों हवलदार तीर्थ राम, जालंधर के गांधी नगर निवासी राज कुमार, अश्वनी कुमार, मक्खन सिंह व इंडस्ट्रियल एरिया निवासी मनजीत सिंह को 4 सितंबर तक रिमांड पर ले लिया गया। इस मामले में डीएसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जिन लोगों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया है, वे सिटी थाने में दर्ज मामले के आरोपियों को पेश किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।