फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Minister Sadhu Singh Dharamsot's big statement over Delhi election results

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बोले- हम पहले भी जीरो थे, अब भी जीरो हैं, हारी तो भाजपा है

Tue, 11 Feb 2020 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab Minister Sadhu Singh Dharamsot's big statement over Delhi election results
पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत - फोटो : ANI

पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर बेबाक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी नहीं हारी है, क्योंकि इसकी सीटें 2015 की तरह जीरो ही हैं। दरअसल यह भाजपा की हार है। हम पहले भी जीरो थे और आज भी जीरो हैं, इसलिए यह हमारी हार नहीं बल्कि भाजपा की हार है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी और अब 2020 के चुनाव में भी पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी है। इस तरह, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का यह लगातार दूसरी बार सबसे खराब प्रदर्शन है। पार्टी को इस बार कुल वोटों में से पांच प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के 63 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। धर्मसोत ने कहा कि हमारी जीरो टूटी या नहीं टूटी, लेकिन भाजपा जीरो बन गई है, जो अहंकार से भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक राज्य के लोग नहीं हैं बल्कि कई राज्यों के लोग रहते हैं। लोगों ने देखा कि भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। संविधान को तोड़ रही है, इसलिए लोगों ने यही देखा कि भाजपा को कैसे हराया जाए। धर्मसोत ने कहा कि लोगों ने आप या कांग्रेस पर ध्यान नहीं दिया बल्कि इस बात पर जोर दिया कि भाजपा को कैसे हराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed