{"_id":"5e6086d38ebc3eeb26457c40","slug":"punjab-minister-gurpeet-singh-kangar-statement-on-sukhbir-badal-bargari-kand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी कांडः मंत्री कांगड़ बोले- सुखबीर बादल बताएं, सिखों की लाशें उठवाने को करोड़ों रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी कांडः मंत्री कांगड़ बोले- सुखबीर बादल बताएं, सिखों की लाशें उठवाने को करोड़ों रुपये दिए
Thu, 05 Mar 2020 10:28 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह कांगड़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी कांड के मुख्य गवाह रहे स्व. सुरजीत सिंह की पत्नी जसवीर कौर द्वारा चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करके सुखबीर सिंह बादल पर लगाए गए थे। आरोप लगे कि सुखबीर बादल ने बरगाड़ी कांड में शहीद हुए सिखों की लाशें उठवाने के लिए कुछ व्यक्तियों को करोड़ों रुपये दिए थे।
इस आरोप पर बोलते हुए पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि इस संबंध में शिअद और सुखबीर बादल स्थिति स्पष्ट करें। कांगड़ ने कहा कि वह इस मामले पर पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका सुरजीत सिंह की मौत या बिजली चोरी के मामले से कोई संबंध नहीं है और जसवीर कौर किसी को राजनीतिक लाभ देने के लिए झूठे दोष लगा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस का प्रबंध करने वाले बिक्रम सिंह मजीठिया का फर्ज बनता था कि वह जसवीर कौर के करोड़ों रुपये देने के आरोपों का जवाब मौके पर ही देते, क्योंकि यह आरोप बहुत गंभीर हैं। लेकिन मजीठिया ने इस संबंध में एक शब्द नहीं बोला, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि जसवीर कौर ने सुखबीर बादल पर जो आरोप लगाए हैं, वे सच्चे हैं।