फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab minister Aman Arora did not get permission to go abroad

Punjab News: केंद्र व मान सरकार में बढ़ा टकराव, मंत्री अमन अरोड़ा को नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

Fri, 23 Sep 2022 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

अमन अरोड़ा ने विदेश दौरे की मंजूरी न देने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली के बाद अब पंजाब की आप सरकार से डर लगने लगा है।

विज्ञापन
Punjab minister Aman Arora did not get permission to go abroad
मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चा और विधानसभा का विशेष सत्र रद्द किए जाने के बाद केंद्र व पंजाब सरकार के बीच एक और विवाद ने टकराव बढ़ा दिया है। विदेश मंत्रालय ने पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा के यूरोप के सरकारी दौरे की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


अमन अरोड़ा को जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड में नवीन अक्षय ऊर्जा व ग्रीन हाइड्रोजन संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। विदेश मंत्रालय ने इस दौरे पर जाने वालों की सूची से अमन अरोड़ा का नाम हटा दिया है, जबकि केंद्र सरकार के फाइनांस और इकोनॉमिक डिपार्टमेंट के पत्र में अमन अरोड़ा का नाम जर्मनी जाने वाले पैनल में 12वें नंबर पर था। विदेश मंत्रालय ने 13 लोगों की सूची में अमन अरोड़ा को छोड़ बाकी सभी लोगों के नामों पर क्लीयरेंस दे दी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर साधा निशाना 
अमन अरोड़ा ने विदेश दौरे की मंजूरी न देने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली के बाद अब पंजाब की आप सरकार से डर लगने लगा है। केंद्र पंजाब को पराली के प्रदूषण पर कोसती जरूर है लेकिन जिस स्टडी टूर से समाधान निकलना था, वहां की स्वीकृति न देना केंद्र की भाजपा सरकार की छोटी मानसिकता का उदाहरण है। इससे पहले भी केंद्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वर्ल्ड सिटी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने सिंगापुर जाने की मंजूरी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मंत्रालय ने अनुमति दी, दूसरे ने रोका
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस दौरे के लिए अमन अरोड़ा समेत 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची को 14 सितंबर को मंजूरी दी थी लेकिन विदेश मंत्रालय ने पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री को अनुमति नहीं दी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह दौरा इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम की तरफ से स्पांसर किया गया था। इस दौरे का केंद्र या पंजाब सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed