फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, ludhiana, cm badal, chhapar mela

सूबे को आर्थिक तंगी से बाहर निकालेगा केंद्र : बादल

Tue, 09 Sep 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Tue, 09 Sep 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, cm badal, chhapar mela
छपार मेले में राजनीतिक कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस बात का पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार पंजाब को आर्थिक तंगी से जरूर बाहर निकालेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पंजाब को वित्त पैकेज देने से मना करने के संबंध में पैदा हुए विवाद को लेकर बादल ने कहा कि जेटली एक दानी व सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वे किसी से पार्टी के प्रति नाराजगी नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के दरमियान पारिवारिक और बहुत पुराने संबंध है।
विज्ञापन


जेटली देश को मजबूत बनाने के लिए हमेशा राज्य के विकास और खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए यत्न करते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिखों पर हुए हमले के मामले को केंद्र सरकार के पास उठाएंगे और अपील करेंगे कि पाक में रह रहे सिखों की हिफाजत को यकीनी बनाने के लिए वहां की सरकार से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में भेजी जाएगी सहायता
जम्मू-कश्मीर में आई कुदरती त्रासदी के संबंध में बादल कहा कि लगातार वहां की सरकार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उनसे संपर्क करके वहां के लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि पीड़ित परिवारों को लंगर पहुंचाने के लिए बड़ी मात्रा में लंगर लगाया जाए। इसके अलावा उन्होेंने वहां के लोगों को सहायता प्रदान करने की भी अपील की।

सिखों की पवित्र संस्थाओं को कमजोर करने के लिए कांग्रेस के किए जा रहे यत्नों की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि शिरोमणि कमेटी जैसी पवित्र संस्था को कमजोर करने के लिए कांग्रेस कई यत्न कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस की ओर से सिखों के धार्मिक मामलों में दखल अंदाजी की जा रही है।  

स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलेंगे
छपार मेले में संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का मोदी के साथ विशेष लगाव है। उन्होंने देश के विकास के लिए कार्य शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल भाजपा-गठजोड़ सरकार ने शिक्षा, सेहत और बिजली के क्षेत्र में अहम प्राप्तियां हासिल की हैं। इसके अलावा सरकार शिक्षा और सेहत विभाग के अलावा इंडस्ट्री के साथ मिलकर स्किल सेंटर जल्द खोलेेंगे ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके।  


आम आदमी पार्टी खत्म : मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी को निशाना बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि पटियाला और तलवंडी साबो विधानसभा चुनाव में इस पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, मनप्रीत अय्याली, नगर निगम मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed