फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Sabha Election 2024 Hans Raj Hans Vs Bhagwant Mann Karnjeet Anmol From FaridKot LS Seat

Election: इस सीट पर बढ़ी सरगर्मी... मैदान में दो कलाकार, ये है बड़ा मुद्दा; किसानों के सवालों पर प्रत्याशी मौन

Mon, 13 May 2024 01:08 PM IST
शाहरुख खान राजिंद्र शर्मा/राजीव शर्मा, अमर उजाला,चंडीगढ़/फरीदकोट
राजिंद्र शर्मा/राजीव शर्मा, अमर उजाला,चंडीगढ़/फरीदकोट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब की फरीदकोट सीट पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस सीट पर भाजपा से गायक हंस राज हंस और आप से अभिनेता कर्मजीत अनमोल मैदान में हैं। शिअद से तीन बार के विधायक राविंदर सिंह और कांग्रेस से अमरजीत कौर टक्कर दे रही हैं।
loader
Punjab Lok Sabha Election 2024 Hans Raj Hans Vs Bhagwant Mann Karnjeet Anmol From FaridKot LS Seat
Punjab Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया में अब एक दिन ही बाकी रह गया है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मौसम के गर्म होते ही पंजाब की फरीदकोट सीट पर भी चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। 


लोकसभा चुनाव में नशा और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। यहां पर दो राजनीतिक दलों ने कलाकारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके चलते इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। 
  • भारतीय जनता पार्टी ने फरीदकोट से सूफी गायक हंस राज हंस पर दांव खेला है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी कॉमेडियन व अभिनेता कर्मजीत अनमोल को टिकट दी है। दोनों ही कलाकारों के चुनाव मैदान में उतरने के चलते इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि पिछली बार भी इस सीट पर एक कलाकार ने ही बाजी मारी थी। 
  • कांग्रेस से मोहम्मद सद्दीक ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने उनकी जगह अमरजीत कौर पर अपना भरोसा जताया है। 
  • इसी तरह शिरोमणि अकाली दल ने तीन बार के विधायक राजविंदर सिंह को मैदान में उतारा है। 

छह बार शिअद के कब्जे में रही सीट, 4 बार कांग्रेस जीती
सूफी संत बाबा फरीद की नगरी में अगर पिछले 12 चुनाव के रिकाॅर्ड को देखा जाए, तो यहां से छह बार शिरोमणि अकाली दल ने बाजी मारी है। 1977 में शिअद से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी यहां से जीत दर्ज की थी। 

 

उसके बाद मौजूदा शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल 1996, 1998 में लगातार दो बार और उसके बाद 2004 में भी इस सीट से सांसद चुने गए थे। शिअद ने इस बार यहां से राजविंदर सिंह को मौका दिया है, जो धर्मकोट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल के दोहते हैं। यूथ अकाली दल में लंबे समय तक सक्रिय रहे। सूबे में परिवार का अच्छा असर है, लेकिन अब ये देखना होगा कि वह लोकसभा चुनाव में इसे कितना कैश कर पाते हैं। चार बार यह सीट कांग्रेस के पास रही है।
 

कर्मजीत पहली बार उतरे राजनीति में, दिल्ली छोड़ पंजाब आए हंस
आम आदमी पार्टी ने सीएम के करीबी फिल्म अभिनेता कर्मजीत अनमोल को चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। यही कारण है कि भाजपा ने भी फरीदकोट से एक कलाकार को ही चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया। कर्मजीत अनमोल ने सीएम भगवंत मान के साथ ही कॉमेडी से अपनी कॅरिअर की शुरुआत की थी। आज वह पंजाबी सिनेमा के नामी चेहरे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से वह राजनीति में शुरुआत करने जा रहे हैं। उनको कड़ा मुकाबला देने के लिए भाजपा ने गायक हंस राज हंस पर दांव खेला है।

हंस राज हंस शिअद व फिर कांग्रेस से होते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। वह वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से सांसद चुने गए थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उनको फरीदकोट से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिअद सरकार के समय उनको राज गायक की उपाधि से भी नवाजा गया था। वर्ष 2009 में शिअद से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। 

विधानसभा चुनाव में 9 में से आठ सीटें मिलीं थीं आप को
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के अधीन आती नौ में से आठ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट कांग्रेस में खाते में आई थी।  निहाल सिंहवाला से आप प्रत्याशी मंजीत सिंह बिलासपुर ने कांग्रेस के भूपिंदर सिंह को 37984 मतों के अंदर से हराया था। भागा पुराना सीट से आप प्रत्याशी अमृतपाल सिंह सुखानंद ने शिअद के तीरथ सिंह को 33759 मतों से मात दी थी।  

इसी तरह मोगा में आप प्रत्याशी डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कांग्रेस की मालविका सूद को 20915 मतों के अंतर से हराया था। धर्मकोट में आप के देविंदरजीत सिंह 29972 मतों के अंतर से जीते थे। इसी तरह फरीदकोट से आप के गुरदित्त सिंह, कोटकपुरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतू से अमोलक सिंह और रामपुरा फूल से बलकार सिंह सिद्धृ ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह गिद्दड़बाहा सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की थी।


 

किसानों के सवालों में घिरे प्रत्याशी
इस सीट पर भी किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि सभी प्रत्याशियों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान किसान प्रत्याशियों को घेर रहे हैं और सवालों की बौछार लगा रहे हैं। यही कारण है कि धूप में गर्मी के साथ ही किसानों के विरोध भी प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा रखी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर किसान पंजाब व हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed