{"_id":"d21ae2ef36f4f7dd990472979c6f7238","slug":"punjab-legislature-session-from-3-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का सत्र 3 से, विभिन्न मुद्दों पर घिरेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का सत्र 3 से, विभिन्न मुद्दों पर घिरेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में कांग्रेस कानून-व्यवस्था, रेत-बजरी, बिजली दरें, टैक्स और व्यापारियों की समस्याओं सहित ऑपरेशन ब्लू स्टार से संबंधित मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।
इस बारे में रणनीति बनाने के लिए पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक अगले हफ्ते होगी। वहीं, कांग्रेस विधानसभा स्पीकर से मिलकर सत्र का समय बढ़ाने की मांग भी करेगी।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि एक तरफ प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, दूसरी ओर सरकार उन मुद्दों को उछाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेल रही है, जो कि दशकों पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसी बातें करके केवल पुराने जख्मों को कुरेदा जा रहा है, जबकि जरूरत इस बात की है कि विकास की तरफ ध्यान देते हुए नौजवानों को रोजगार देने के साधन खोजे जाएं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार से संबंधित मुद्दे पर सदन में कोई बवाल करने की कोशिश की तो उसे इसका वाजिब जवाब दिया जाएगा। जो भी गलत हुआ उसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पहले ही माफी मांग चुके हैं।
वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दंगों में कांग्रेसियों के शामिल होने की बात स्वीकार करके ईमानदारी का सबूत दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात, रेत-बजरी की कमी और इसकी आसमान छूती कीमतें, बिजली की दरें, नए टेक्स, व्यापारियों के लिए जरूरी किए गए सीएम व डिप्टी सीएम की तस्वीर वाले राहत सर्टिफिकेट सहित अन्य मसलों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
सीएलपी की बैठक के बाद विधानसभा स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल से मिलकर उन्हें उठाए जाने वाले मुद्दों से संबंधित सूची दी जाएगी।
उनसे आग्रह किया जाएगा कि इन मुद्दों पर बहस के लिए जरूरी समय प्रदान किया जाए। उनसे सेशन का समय बढ़ाने की मांग भी की जाएगी, क्योंकि एक सप्ताह में सभी मसलों पर सकारात्मक बहस हो पाना संभव नहीं है।
इंडस्ट्री पर श्वेत पत्र लाए सरकार
सीएलपी नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित की गई इंवेस्टर समिट के नतीजों के संबंध में सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरटीआई के माध्यम से प्राप्प्त जानकारी के आधार पर प्रदेश की इंडस्ट्री के संबंध में सरकारी दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को श्वेत पत्र लाना चाहिए।