फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab is ready for second wave of covid-19

कोविड की दूसरी लहर से निपटने को पंजाब तैयार, ऑक्सीजन-आईसीयू बेडों की संख्या में होगा विस्तार

Mon, 30 Nov 2020 09:38 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन

कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने को पंजाब तैयार है। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए सभी प्रबंध किए हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि इसके बावजूद कोरोना को हलके में न लिया जाए और सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन पहले की तरह ही किया जाए क्योंकि कोरोना का इलाज फिलहाल मास्क लगाने और हाथों को सैनिटाइज करते रहना ही है।
विज्ञापन



सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 के प्रबंधों संबंधी एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेडों की संख्या में और विस्तार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि हालांकि पंजाब के 3 मेडिकल कॉलेजों में बेडों की काफी संख्या है, फिर भी एहतियात के तौर पर संख्या बढ़ाई जाए ताकि इमरजेंसी में लोगों का बेहतर इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समय सरकारी कॉलेज अमृतसर में 1236, पटियाला में 1450 और फरीदकोट में 1025 बेड हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्सीजन सिलिंडरों की कमी नहीं : तिवारी
मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव डीके तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल ने मुख्य सचिव को बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ की भर्ती संबंधी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि जल्द ही प्रतिदिन 30 हजार सैंपलिंग करनी शुरू कर दी जाएगी, ताकि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान जल्द की जा सके। मुख्य सचिव ने उन इलाकों में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए, जहां मामले ज्यादा आ रहे हैं।


पंजाब में कोरोना के 554 आए नए केस, 27 की मौत
पंजाब में सोमवार को कोविड की चपेट में 554 नए मरीज आए, वहीं 27 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 572 रही। सोमवार तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3193166 रही। दिन भर में इकट्ठे किए नमूनों की संख्या 11393 रही। इसके अलावा ठीक हुए मरीजों की संख्या 139442, सक्रिय मामलों की संख्या 7842 रही।


सोमवार को कोरोना के लुधियाना में 90, जालंधर में 76, पटियाला में 51, एसएएस नगर में 93, अमृतसर में 51, गुरदासपुर में 17, बठिंडा में 36, होशियारपुर में 46, फिरोजपुर में 7, पठानकोट में 13, संगरूर में 10, कपूरथला में 4, फरीदकोट में 8, मुक्तसर में 7, फाजिल्का में 5, मोगा में 2, रोपड़ में 9, फतेहगढ़ साहिब में 4, एसबीएस नगर में 5, मानसा में 17 और बरनाला में 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed