फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab is likely to get relief from scorching heat today 

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, खत्म हो जाएगी लू, 15 से 18 तक होगी बरसात

Tue, 14 Jun 2022 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

15 जून से 18 जून तक सूबे के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब में 29 जून से मानसून आने की संभावना है।

विज्ञापन
Punjab is likely to get relief from scorching heat today 
पंजाब में गर्मी। - फोटो : फाइल

विस्तार

भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे पंजाब को आज से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से लू नहीं चलेगी। 15 जून से 18 जून तक सूबे के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब में 29 जून से मानसून आने की संभावना है। सोमवार को पंजाब के अधिकतर जिलों का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा तापमान पटियाला का 46.8 डिग्री रहा। गर्मी के कारण लोगों को लंबे लंबे बिजली कटों का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

धान बिजाई के समय किसानों को मिलेगी 8 घंटे बिजली

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 जून और 17 जून से धान की रोपाई के दौरान किसानों को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 जून से 17 जून तक राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से धान की रोपाई की अनुमति देकर भूजल को संरक्षित करने का निर्णय लिया है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को धान के चालू सीजन के दौरान किसानों को कम से कम आठ घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन

कुल 15000 मेगावाट बिजली की है मांग

15000 मेगावाट की अपेक्षित कुल मांग को पूरा करने के लिए पीएसपीसीएल की ओर से पहले ही विस्तृत व्यवस्था की जा चुकी है, जिसमें धान के लिए कृषि क्षेत्र की आवश्यकता शामिल है, इस मांग को पूरा करने के लिए बाहरी राज्य से आयात करने की क्षमता 7100 के मुकाबले 8500 मेगावाट तक बढ़ा दी गई है। पिछले सीजन की मेगावाट और शेष 6500 मेगावाट बिजली की व्यवस्था राज्य के भीतर के स्रोतों से की जा रही है। कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार, किसानों द्वारा लगभग 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई की संभावना है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले बासमती किस्म के चावल 6.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोने की उम्मीद है। इसके अलावा चालू खरीफ सीजन के दौरान शेष 22.80 लाख हेक्टेयर रकबे पर धान की अन्य किस्में बोए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed