फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Home Department issued notification for investigation amritsar rail accident

अमृतसरः पंजाब गृह विभाग ने जारी की मजिस्ट्रेट जांच की अधिसूचना, गैर इरादतन हत्या का केस भी दर्ज

Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab Home Department issued notification for investigation amritsar rail accident
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर राज्य के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करके जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थ को जांच करने की हिदायत दी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह निर्मलजीत सिंह कलसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बी. पुरुषार्थ को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के तौर पर सभी शक्तियां हासिल होंगी। 

विज्ञापन


नोटिफिकेशन में मजिस्ट्रेट जांच की शर्तों का भी जिक्र किया गया है। यह जांच, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की विस्तृत जांच करने और व्यक्तिगत रूप में या किसी एजेंसी द्वारा यदि कोई लापरवाही की गई है, तो उसकी जांच की जाएगी और उसके मुताबिक ज़िम्मेदारी तय होगी। मजिस्ट्रेट जांच के दौरान भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के लिए सुझाव देने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक यह जांच चार हफ्तों में मुकम्मल होगी और इसकी रिपोर्ट गृह और न्याय विभाग को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

धार्मिक और सामाजिक समारोह के लिए बनेंगे नियम

Punjab Home Department issued notification for investigation amritsar rail accident
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के गृह सचिव एनएस कलसी को निर्देश दिए हैं कि वे धार्मिक और सामाजिक जलसों के लिए अनुमति देने संबंधी दिशा निर्देश तय किए जाए ताकि शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर अमृतसर में घटी दुखदायी घटना दोबारा न हो। मुख्यमंत्री की ओर से जारी हिदायतों में कहा गया है कि राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसे समागम और जलसे करने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश तय किए जाने चाहिए। 

कैप्टन ने गृह सचिव को कहा कि दिवाली के त्योहार के मद्देनजर पटाखे बेचने और भंडारण करने वालों को तुरंत एडवाइजरी जारी की जाए ताकि तय सुरक्षा नियमों और दिशा निर्देश का पालन यकीनी बनाया जा सके। अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर रेल की चपेट में आने से 60 से अधिक लोगों की मौत और कई के जख्मी होने की घटना पर गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। 

राजकीय रेलवे पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस 

Punjab Home Department issued notification for investigation amritsar rail accident
अमृतसर रेल हादसा

शुक्रवार शाम को हुए रेल हादसे में रेलवे ने गैर इरादतन हत्या और हादसे की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई और करीब 57 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने डीएमयू के चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तरफ से एएसआई सतनाम सिंह ने बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है। इसमें लिखा गया है कि वह शुक्रवार को दशहरा के दिन धोबीघाट जौड़ा फाटक पर तैनात था। 

इसी बीच पटाखों की आवाज के बीच डीएमयू ट्रेन आ गई। वह मौके पर गया तो काफी लोग पटरियों पर पड़े थे। पुलिस की कहानी गले से उतर नहीं रही है क्योंकि अगर राजकीय रेलवे पुलिस का मुलाजिम मौके पर था तो उसने अपने अफसरों को क्यों जानकारी नहीं दी कि पटरी पर लोगों की भारी भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed