फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health and Family Welfare Department has issued advisory for the elderly

पंजाब: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुजुर्गों के लिए जारी की एडवाइजरी, पढ़ें- कैसे रखें उनका खास ख्याल

Sun, 03 May 2020 05:16 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab Health and Family Welfare Department has issued advisory for the elderly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से बचाव के लिए बुजुर्गों को घर से न निकलने की सलाह दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक पत्र में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों और उनकी देखभाल करने वालों को कुछ दिशा-निर्देशों का पालना करने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिक अपनी कम रोग प्रतिरोधक क्षमता और पुरानी बीमारियों के शिकार होने के कारण विशेष तौर पर कोविड -19 के लिए संवेदनशील हैं। बुजुर्गों में कोविड -19 बीमारी का प्रभाव बहुत गंभीर होता है, इसी कारण नौजवानों के मुकाबले बुजुर्गों की मौत अधिक होती है।

विज्ञापन


वह सभी नागरिक जो 60 साल या इससे अधिक उम्र के हैं और एक या एक से अधिक पुरानी बीमारियों जैसे कि दमा, क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), ब्रौनकैकटीसिस, पोस्ट टयूबरक्युलस सीक्युएले, आंत फेफड़ा की बीमारी, दिल से संबंधित बीमारी, गुर्दे की बीमारी, जिगर की बीमारी, जैसे कि अल्कोहल और वायरल हेपेटाइट्स, दीर्घ न्यूरोलॉजीकल हालत जैसे कि पारकिनसन रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, हाइपरटेंशन /हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि से पीड़ित हैं, उनके लिए कोरोनावायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। एडवाइजऱी के मुताबिक सभी वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह हर समय घर के अंदर रहें, घर में किसी के साथ भी मुलाकात करने से परहेज करे।
विज्ञापन


घर के खाने के साथ ही जूस भी पीए
एडवाइजरी में कहा गया है कि बुजुर्गों को घर में पकाए गए गर्म भोजन के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ताजा जूस पीना चाहिए। साथ ही बार बार पानी पीना चाहिए। उन्हें अपने डॉक्टर द्वारा दी गई दवाई ही लेनी चाहिए। वहीं, बुखार, खांसी या सांस लेने में मुश्किल आती है तो नजदीकी सेहत संभाल केंद्र से संपर्क करना चाहिए। वहीं, डॉक्टरी सलाह के लिए पंजाब सरकार के टेलीफोन नंबर1800-180-4104  पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग पड़ोसियों से बात कर सकते है

एडवाइजरी में साफ किया है कि लॉकडाउन में बुजुर्ग अपने पड़ोसियों से बात कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालना करना होगा। उन्हें पेंटिंग, संगीत सुनने या पढ़ने की रूचि पैदा करनी चाहिए। जो बुजुर्ग अपनी देखभाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करने वालों की भूमिका अहम हो जाती है। 

देखभाल करने वालों का बुजुर्गों के साथ संबंध बढ़िया होने चाहिए। वहीं, बुजुर्गों की मदद करने वालों को खुद को साफ सुथरा रखना चाहिए। साथ ही मास्क पहनने चाहिए। सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। वहीं हमेशा छूने वाली सतह की अच्छे से सफाई की जाए।

बुजुर्ग खाना से आनकानी करे तो डॉक्टर से संपर्क करे
बुजुर्गों की देखभाल करने वाले को हाथ धोने में मदद करना चाहिए। यदि बुजुर्ग को खांसी, बुखार या भोजन खाना नहीं चाहते हैं तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एडवाइजरी में ओल्ड ऐज होम की जिम्मेदारी भी तय की गई है कि वह दवाइयों के जरूरी स्टाक को यकीनी बनाए। डॉक्टरों से बाकायदा मुलाकात करें। 

एक अलग कमरे को आइसोशेल वार्ड के रूप में रखे। साथ ही बाथरूम, रसोई के निर्माण को यकीनी बनाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है। जिसका किसी व्यक्ति के साथ संपर्क हुआ था। इस मामले की रिपोर्ट हेल्पलाइन नंबर 104 व स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 01722920074/08872090029 पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed