फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court issued contempt notice to Amritsar SSP in property dispute case

Punjab: संपत्ति विवाद में आदेश के खिलाफ जाकर दिलाया कब्जा, कोर्ट ने एसएसपी को जारी किया अवमानना नोटिस

Fri, 25 Aug 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:54 PM IST
सार

याचिका दाखिल करते हुए रशपाल सिंह ने एडवोकेट एलएम गुलाटी व दिव्या गुलाटी के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसने गुरधर सिंह से 14 कनाल भूमि खरीदी थी। इस भूमि को खरीदने के बाद इसका इंतकाल करवाया गया और याची को इसका मालिकाना हक और कब्जा मिल गया।

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court issued contempt notice to Amritsar SSP in property dispute case
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

संपत्ति विवाद मामले में शिकायतकर्ता की भूमि पर किसी भी प्रकार का दखल न देने के आदेश के खिलाफ जाकर दूसरे पक्ष को कब्जा दिलवाना अमृतसर के एसएसपी को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए इस मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए पंजाब ने जारी किए 48.91 करोड़ रुपये, सीएम मान बोले-ये हमारी विरासत
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए रशपाल सिंह ने एडवोकेट एलएम गुलाटी व दिव्या गुलाटी के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उसने गुरधर सिंह से 14 कनाल भूमि खरीदी थी। इस भूमि को खरीदने के बाद इसका इंतकाल करवाया गया और याची को इसका मालिकाना हक और कब्जा मिल गया। इसके बाद इस भूमि को किसी अन्य को बेचने के लिए गुरधर सिंह ने याची को परेशान करना आरंभ कर दिया। इसके खिलाफ याची ने अमृतसर की अदालत में सिविल सूट दाखिल किया और अदालत ने याची की भूमि पर किसी भी प्रकार का दखल न देने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश के बावजूद गुरधर ने अमृतसर के एसएसपी को शिकायत दी और शिकायत के आधार पर पुलिस बल के साथ इस भूमि का कब्जा गुरधर को दिलवा दिया गया। इस दौरान याची ने कोर्ट के आदेश की प्रति भी पुलिस अधिकारियों को दिखाई लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद इस मामले में अब अमृतसर के एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed