फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court, asistant district atorny, Punjab

90 सहायक जिला अटार्नी नियमित करने के फैसले को चुनौती, पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

Thu, 29 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court, asistant district atorny, Punjab
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 90 सहायक जिला अटॉर्नी को नियमित किए जाने के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। वीरवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जसवंत सिंह ने पंजाब सरकार और प्रॉसिक्यूशन एंड लिटिगेशन डिपार्टमेंट के निदेशक को 17 नवंबर के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


याची गुरिंदर सिंह व 21 रेगुलर सहायक जिला अटॉर्नी की ओर से दायर याचिका में 90 सहायक जिला अटॉर्नी को नियमित किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए कहा गया है कि पंजाब सरकार ने फरवरी 2010 में 90 सहायक जिला अटॉर्नी को एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने मार्च 2011 में कॉन्ट्रैक्ट, दिहाड़ी पर काम कर रहे कर्मचारियों और वर्क चार्ज कर्मियों को नियमित करने की नीति बनाई। इसके तहत यह फैसला लिया गया कि इसके बाद न तो किसी अन्य को नियमित किया जाएगा और न ही नियमित करने के लिए नए पद सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नियमित करने की प्रक्रिया को छह माह में पूरा करने का निर्णय भी लिया था। याचिका में कहा गया है कि इस निर्णय के बावजूद पंजाब सरकार ने अक्तूबर 2013 में नीति का उल्लंघन कर कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 90 सहायक जिला अटॉर्नी को नियमित करने का निर्णय ले लिया।

याची के वकील कपिल कक्कड़ ने हाईकोर्ट को बताया कि सरकार ने 90 सहायक जिला अटॉर्नी को नियमित करने के लिए नियमों का उल्लंघन किया। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐसे ही एक मामले में सुनाये गए फैसले को भी अनदेखा किया है।


सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि केवल क्लास-3 और क्लास-4 कर्मियों को ही नियमित किया जा सकता है। एडवोकेट कक्कड़ ने हाईकोर्ट को बताया कि सहायक जिला अटॉर्नी क्लास-2 में आते हैं। इसलिए इन्हें नियमित करके पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed