फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused arrested in Harmandir Sahib sacrilege case.

हरमंदिर साहिब में बेअदबी मामला: युवक ने फाड़े गुटका साहिब के अंग, महिला के पल्लू से बांधे; पुलिस ने किया काबू

Thu, 03 Sep 2026 08:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस ने हरमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया।

विज्ञापन
Accused arrested in Harmandir Sahib sacrilege case.
श्री हरमंदिर साहिब - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

श्री हरमंदिर साहिब में गुटका साहिब के अंग फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। एसजीपीसी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन




एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई। मनदीप हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। उसने फाड़े गए अंग वहां माथा टेकने आई एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिए थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने हरमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। पुलिस मनदीप से पूछताछ कर रही है। जांच में उसके कृत्य की मंशा और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed