फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Traffic plan for Janmashtami in Chandigarh

चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर ट्रैफिक प्लान: पुलिस ने किए खास इंतजाम, लोगों से की ये अपील

Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

सेक्टर-20 के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-20/30 लाइट प्वाइंट तक यातायात नियंत्रित रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Traffic plan for Janmashtami in Chandigarh
चंडीगढ़ में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 5 सितंबर की रात 1 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से इन मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

विज्ञापन

 
ट्रैफिक किया जाएगा नियंत्रित
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी समारोह को देखते हुए दक्षिण मार्ग पर सेक्टर-22/23-35/36 चौक (किसान भवन चौक) से सेक्टर-23/24-36/37 चौक (बत्रा चौक) तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा। समारोह के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 के मंदिरों के आसपास भी बदलाव
इसी तरह सेक्टर-20 के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-20/30 लाइट प्वाइंट तक यातायात नियंत्रित रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed