{"_id":"6a99858cb777d73efb0dac06","slug":"rising-swine-flu-cases-in-punjab-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पैर पसारता स्वाइन फ्लू: पटियाला में मामले बढ़कर हुए 11, जानें जिलावार स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पैर पसारता स्वाइन फ्लू: पटियाला में मामले बढ़कर हुए 11, जानें जिलावार स्थिति
Thu, 03 Sep 2026 08:04 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:04 PM IST
सार
फरीदकोट जिले में एक अगस्त से अब तक स्वाइन फ्लू के चार मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक का उपचार जारी है। पठानकोट में वर्ष की शुरुआत से तीन पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
पंजाब में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में स्वाइन फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पटियाला में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 11 हो गए हैं। जालंधर में भी छह नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या सात तक पहुंच गई है। पटियाला में जिला एपिडिमोलॉजिस्ट दिवजोत सिंह ने बताया कि 11 मामलों में से तीन का इलाज फिलहाल जारी है। उन्होंने निजी चिकित्सा संस्थानों को फ्लू कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्ध मरीजों को तत्काल जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
जालंधर में सभी सात मरीज 50 साल से अधिक उम्र के हैं। इनमें 86 साल का पुरुष और 84 साल की महिला भी शामिल हैं। एक बुजुर्ग मरीज सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती है। अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेहत विभाग ने जालंधर में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू की स्थिति
फरीदकोट जिले में एक अगस्त से अब तक स्वाइन फ्लू के चार मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक का उपचार जारी है। पठानकोट में वर्ष की शुरुआत से तीन पॉजिटिव केस मिले हैं, हालांकि जिले में स्वाइन फ्लू से कोई मौत नहीं हुई है। बठिंडा में सात माह में 58 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं। सिविल सर्जन तेपिंदरजोत कोशल ने संभावित मरीजों के लिए मेडिकल वार्ड में छह बेड की व्यवस्था की है।
बचाव और जागरूकता पर जोर
फिरोजपुर सिविल अस्पताल में अभी तक कोई स्वाइन फ्लू मरीज नहीं आया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है। लुधियाना में सिविल सर्जन रमनदीप कौर ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता और शुरुआती डॉक्टरी मदद को संक्रमण रोकने का कारगर उपाय बताया। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट सरबजीत कौर ने कहा, "स्वाइन फ्लू से बचाव में सावधानी बेहद महत्वपूर्ण है।" उन्होंने लोगों को जागरूक रहकर स्वास्थ्य विभाग के एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी।