{"_id":"6a9990ed29f653e14106e23c","slug":"farmers-protest-for-power-cuts-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कट से फूटा किसानों का गुस्सा: मोगा में रोड किया जाम, मान सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कट से फूटा किसानों का गुस्सा: मोगा में रोड किया जाम, मान सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Thu, 03 Sep 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:53 PM IST
सार
बिजली कट से परेशान होकर सैकड़ों किसान ने सिंघांवाला पावर ग्रिड पर पहुंचे और ग्रिड को घेर लिया। इसके बाद किसानों ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मोगा में किसानों का धरना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले में बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। खेतों में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत के बीच लगातार लग रहे बिजली कट से नाराज किसानों ने गरुवार देर शाम गांव सिंघांवाला स्थित पावर ग्रिड का घेराव कर दिया और मोगा-कोटकपूरा मुख्य रोड को जाम कर दिया।
मोगा के गांव सिंघांवाला, तारेवाल, चुपकीती आदि गांवों में नहरी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण किसान पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हैं। इस बार बारिश कम होने के कारण खेतों में पानी की जरूरत और बढ़ गई है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से लगातार कट लगाए जा रहे हैं। इससे फसल सूखने के कगार पर है।
बिजली कट से परेशान होकर सैकड़ों किसान ने सिंघांवाला पावर ग्रिड पर पहुंचे और ग्रिड को घेर लिया। इसके बाद किसानों ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। किसान नेता इकबाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार कह रही है कि किसानों को 8 घंटे बिजली दी जा रही है, पर जमीनी हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन
गांव में 4-4 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। हमारे गांव में नहरी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह सरकार बिल्कुल झूठी है। आज मुलाजिम सड़कों पर हैं, किसान सड़कों पर हैं। हमारी मेहनत की फसलों को पानी देने के लिए बिजली नहीं मिल रही है। मजबूर होकर आज हमने रोड जाम किया है। एक-दो दिन देखेंगे, अगर बिजली की आपूर्ति पूरी नहीं हुई तो बड़े संघर्ष का एलान करेंगे।