फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi visit to Punjab

राहुल गांधी का पंजाब दौरा: नेताओं को एकजुट करने की कवायद में जुटा हाईकमान, दिल्ली में हुई बैठक

Thu, 03 Sep 2026 10:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:02 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं को बैठक में बुलाया ही नहीं गया था। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर पार्टी के विभिन्न गुटों के नेताओं से अलग-अलग बातचीत हो सकती है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit to Punjab
राहुल गांधी का पंजाब में प्रस्तावित दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान ने अब राहुल गांधी के पंजाब दौरे के जरिये नेताओं को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को नई दिल्ली के अशोका होटल में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बैठक में राहुल गांधी की पंजाब में प्रस्तावित बस यात्रा के रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया। प्रस्ताव राहुल गांधी की टीम को भेज दिया गया है। इस दौरान राहुल गांधी से 10 सितंबर के बाद पंजाब दौरे के लिए समय देने का आग्रह किया गया है। बैठक में चर्चा की गई कि राहुल गांधी पंजाब में बस के जरिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली में तैयार खड़ी कांग्रेस की प्रचार बस को ही पंजाब लाने की तैयारी है। कांग्रेस की कोशिश है कि बस यात्रा के दौरान पंजाब के सभी प्रमुख नेता राहुल गांधी के साथ नजर आएं ताकि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की एकजुट तस्वीर कार्यकर्ताओं और जनता के सामने रखी जा सके। खास बात यह रही कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं को बैठक में बुलाया ही नहीं गया था। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर पार्टी के विभिन्न गुटों के नेताओं से अलग-अलग बातचीत हो सकती है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में चल रहे मतभेदों पर इस बैठक में कोई ठोस या निर्णायक चर्चा नहीं हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही खींचतान और बगावत से संबंधित अलग-अलग रिपोर्टें राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक पहुंच चुकी हैं।


फिलहाल हाईकमान ने नेतृत्व में बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। इससे पहले भी पार्टी प्रभारी बघेल की ओर से संकेत दिए जा चुके हैं कि पंजाब संगठन में बदलाव के बजाय विस्तार पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed