Punjab Budget 2023: पंजाब में खस्ताहाल सड़कों और पुलों की बदलेगी तस्वीर, मान सरकार ने दोगुना किया बजट
केंद्रीय सड़क योजना फंड के तहत 454 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 190 करेाड़ रुपये का प्रबंध रहेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1992 करोड़ की अनुमानित लागत से 12897 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इन सड़कों की मरम्मत का काम गत छह सालों से लंबित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लोगों को अब खस्ताहाल सड़कों और पुलों से राहत मिल जाएगी। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर अब सरकार ने इस क्षेत्र का बजट अब दोगुने से भी अधिक कर दिया। साथ ही सड़कों की मरम्मत के लिए एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत ही यह सारा काम चलेगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को विधानभा में साल 2023 -24 का बजट पेश करते हुए इसका एलान किया।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष इस क्षेत्र का बजट 1495 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 3297 करोड़ रुपये कर दिया है। इस अनुमानित राशि में से 1101 करोड़ रुपये सड़कों और पुलों के नवीनीकरण, निर्माण और मरम्मत पर खर्च होंगे। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 600 करोड़ रुपये से 1278 किलोमीटर लंबी सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा।
केंद्रीय सड़क योजना फंड के तहत 454 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 190 करेाड़ रुपये का प्रबंध रहेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1992 करोड़ की अनुमानित लागत से 12897 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इन सड़कों की मरम्मत का काम गत छह सालों से लंबित है।
आज हमारी सरकार ने आम जनता का बजट पेश किया है, जिसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार और व्यापार पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा को जनहितैषी बजट बनाने के लिए बधाई। हम रंगला पंजाब बनाने की ओर अग्रसर हैं। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब।