{"_id":"57c830a64f1c1b5a212cb206","slug":"punjab-govt-will-recruit-six-thousand-teachers-golden-chance-for-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में 6 हजार टीचर्स की भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में 6 हजार टीचर्स की भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
सरकारी टीचर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। अगले 15 दिन में 6 हजार टीचर्स की भर्ती होने जा रही है। पंजाब प्रदेश में छह हजार नए शिक्षकों की भर्ती पंद्रह दिन में की जाएगी। इसके अलावा 8 सिंतबर को 4500 ईटीटी शिक्षकों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नियुक्ति पत्र देंगे।
गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए प्रदेश भर में आठ मेरिटोरियस स्कूलों की स्थापना की है। ये बातें शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने वीरवार को जीरा तहसील के हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी जले खां में अपग्रेड करके उसका उद्घाटन करने के दौरान कहीं।

Trending Videos
नौ साल में सरकारी स्कूलों में भर्ती किए 70 हजार शिक्षक
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री डा. चीमा ने कहा कि पिछले नौ साल में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। राज्य में पहली बार सरकारी स्कूलों के 2200 शिक्षकों को तरक्की देकर लेक्चरार बनाया है।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 80 फीसदी नंबर लेते हैं तो पंजाब सरकार उन्हें मेरिटोरियस स्कूल में मुफ्त शिक्षा देगी। फिरोजपुर समेत प्रदेश में आठ मेरिटोरियस स्कूल स्थापित किए हैं।
जीरा तहसील के छह हाई स्कूलों को अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाए हैं, जबकि एक मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनाया है। इस मौके पर जीरा के विधायक हरि सिंह जीरा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।