{"_id":"ea07f44e8d56a99aa07d6b87b93e0eaf","slug":"punjab-govt-will-bear-treatment-expansive-of-folk-singer-ranjit-kaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोक सिंगर रणजीत कौर के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोक सिंगर रणजीत कौर के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
पित्ते की पथरी और किडनी में इंफेक्शन के कारण 16 जून से गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती लोक गायिका रणजीत कौर के इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी डीसी रजत अग्रवाल ने दी। रणजीत कौर का ऑपरेशन भी किया गया है, लेकिन अभी उनकी हालत खराब है। शुक्रवार को रणजीत कौर का हाल पूछने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह दाखा, मालवा सभ्याचारक मंच के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा समेत कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन
वीरवार को विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने रणजीत कौर का हाल पूछा था। रणजीत कौर के बेटे गुरदास ने बताया कि 16 जून को तबियत खराब होने पर उनकी मां को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
दाखा व बावा ने कहा कि बीबी ने अपनी लाजवाब गायकी से पंजाबी सभ्याचार की बेमिसाल सेवा की है। यह सबका फर्ज बनता है कि इन कलाकारों की मदद करने के लिए आगे आएं।
जीटीबी अस्पताल के चेयरमैन अमरजीत सिंह बखशी ने बताया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की टीम रणजीत कौर की सेहत का पूरा ध्यान रख रहीं है।