फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab govt released notification related to property ownership

प्रॉपर्टी को लेकर सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, 31 मार्च तक करें आवेदन

Thu, 16 Feb 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
punjab govt released notification related to property ownership
संपत्ति
सरकार ने प्रॉपर्टी को लेकर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए आवेदन मांगें गए हैं, इसलिए जल्दी से 31 मार्च तक अप्लाई कर दीजिए। पंजाब में कई साल से स्थानीय निकायों की जमीन और दुकानों पर किराएदार के रूप में काबिज लोग अब मालिक बन सकेंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने विधानसभा चुनाव निपटने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगमों और काउंसिलों की जमीनों तथा दुकानों पर पूरे पंजाब में बड़ी संख्या में लोग बतौर किराएदार काबिज हैं। कई लोगों के खिलाफ केस चल रहे हैं। निकाय विभाग ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इनके लिए खास योजना बनाई थी। इसके तहत ऐसे लोगों को उस प्रॉपर्टी का मालिकाना हक दिया जाना था। इसके लिए कम से कम बीस साल से काबिज होने की शर्त रखी गई थी। साथ ही ऐसे लोगों से डीसी रेट के हिसाब से प्रॉपर्टी की कीमत ली जाएगी।
विज्ञापन


निकाय विभाग ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, लेकिन चुनाव के चलते इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। अब विभाग ने नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की है। विभाग ने प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों से 31 मार्च, 2017 तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद कोई भी अर्जी स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों को आवेदन केसाथ उस जगह पर काबिज होने केसबूत के तौर पर बिजली, पानी, सीवरेज के बिल भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसों से मिलेगी निजात, होगी करोड़ों की आय
स्थानीय निकाय विभाग की पूरे पंजाब में जमीनों पर कब्जे को लेकर बड़ी संख्या में कोर्ट केस चल रहे हैं। इनकी पैरवी पर विभाग को काफी पैसा भी खर्च करना पड़ता है। वहीं, केस के चलते आय भी नहीं होती। इस योजना से जहां वे सारे कोर्ट केस खत्म हो जाएंगे, वकीलों को जाने वाली फीस भी बचेगी। वहीं, विभाग को उम्मीद है कि इससे पूरे पंजाब से उसे भारी राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed