{"_id":"594806784f1c1b8c458b46a4","slug":"punjab-govt-announces-debt-waiver-for-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी में योगी पर भारी पड़े 'कैप्टन', यूपी से दोगुना माफ कर सभी को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी में योगी पर भारी पड़े 'कैप्टन', यूपी से दोगुना माफ कर सभी को चौंकाया
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी में योगी पर भारी पड़े 'कैप्टन'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कर्ज माफी के मामले में भारी पड़े हैं। एक साथ सत्ता में आए कैप्टन और योगी ने कर्ज माफी को लेकर अलग-अलग मानदंड अपनाए।
योगी सरकार ने जहां पहली ही कैबिनेट बैठक में किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर दिया था, वहीं कैप्टन ने ऋण माफी को लेकर समय जरूर लिया, लेकिन किसानों को राहत यूपी की तुलना में दोगुनी दी। दो लाख तक कर्ज माफ कर कैप्टन ने बड़ा सियासी शॉट मारा है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र ने बीते दिनों कर्ज माफी की घोषणा की थी, लेकिन कैप्टन ने पंजाब में उनसे दोगुना कर्ज माफ कर कांग्रेस के हितैषी होने का संदेश दिया है।
कैप्टन कर्ज काफी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे विपक्षी दलों को भी करारा जवाब देने में सफल रहे हैं। विपक्ष अब चाहे जो भी दलील दे, लेकिन कैप्टन ने फिलहाल बड़ा मुद्दा उनके हाथ से छीन लिया है। इससे अब भाजपा शासित राज्य हरियाणा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

अब हरियाणा की मनोहर सरकार पर भी बढ़ेगा दबाव
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि हरियाणा के पंद्रह लाख किसानों में से करीब साढ़े तेरह लाख किसान लगभग 54 हजार करोड़ रुपये कर्ज के तले दबे हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार के कर्ज माफ करने के बाद अब हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस मनोहर सरकार पर किसानों की कर्ज काफी को लेकर दबाव बनाएंगे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पहले से ही कर्ज काफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने को लेकर प्रदेश में किसान आंदोलन छेड़े हुए हैं। इससे आने वाले समय में किसानों की कर्ज काफी को लेकर मनोहर सरकार पर दबाव बढ़ना लाजिमी है।
‘समृद्ध किसान छोड़ें बिजली सब्सिडी’
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े और समृद्ध किसानों से उनकी अपील है कि वे अपनी सब्सिडी स्वैच्छिक तौर पर छोड़ें। निजी तौर पर इसका उदाहरण उन्होंने अपने फॉर्म हाउस की बिजली सब्सिडी छोड़कर दिया है। अपने कैबिनेट और अन्य सहयोगियों से भी इसकी वे अपील करते हैं।