फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

पढ़ें, सरकार का 'महंगाई रोको एक्शन प्लान'

Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही केंद्र सरकार को अपना महंगाई रोको एक्शन प्लान भेजा जाएगा। यह एक्शन प्लान अगले एक सप्ताह के भीतर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के साथ हाल ही में हुई बैठक में केंद्र की ओर से यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें जमाखोरी रोकने के साथ- साथ अन्य उठाए जाने वाले संभावित कदमों के बारे में भी केंद्र को प्लान भेजा जा रहा है। इस प्लान में राज्य सरकार की तरफ से फूड सिक्योरिटी एक्ट में चीनी को भी शामिल करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

महंगाई बढ़ाने वाले उत्पाद होंगे मुख्य बिंदु

Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

फूड एंड सप्लाई अधिकारियों के अनुसार एक्शन प्लान तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें उन उत्पादों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा जो महंगाई बढ़ाने का बड़ा कारण हैं।

इसमें आलू व प्याज तो शामिल हैं ही चीनी को भी गरीब वर्ग की पहुंच तक लाया जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार राज्य सरकार को 13.50 रुपये प्रति किलो चीनी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत उपलब्ध करवाने को तैयार है। हालांकि लंबे समय से चीनी इस सिस्टम में बंद हो चुकी है।

फूड सिक्योरिटी एक्‍ट की मांग होगी शामिल

Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

राज्य सरकार अपने एक्शन प्लान में चीनी को भी फूड सिक्योरिटी एक्ट में शामिल करने की मांग एक्शन प्लान में शामिल करने जा रही है। हालांकि इस वितरण से राज्य सरकार वित्तीय बोझ झेलने को तैयार नहीं है।

कारण है कि वितरण सिस्टम के तहत चीनी की कीमत 18.50 रुपये तय की जानी है। लिहाजा इसमें करीब पांच रुपये प्रति किलो राज्य सरकार को झेलने पड़ सकते हैं इसलिए राज्य सरकार एक्शन प्लान में चीनी की कीमत बिना किसी बोझ के 18.50 रुपये प्रति किलो रखने की ही सिफारिश करेगी।

विज्ञापन

प्याज, आलू को मार्केट कमेटियों से मुक्त करने की योजना

Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

एक्शन प्लान से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक एक्शन प्लान में प्याज एवं आलू को मार्केट कमेटियों से मुक्त करने की भी योजना है। कारण है कि मंडी से होकर गुजरने वाली इन सब्जियों पर आढ़त का बोझ पड़ रहा है।

लिहाजा इन सब्जियों को आढ़त से मुक्त किया जा सकता है ताकि किसान किसी भी शहर में अपनी सब्जी को खुलकर बेच सकें और महंगाई पर नकेल कसी जा सके।

पंजाब में पैरीशेबल गुड्स (जल्द खराब होने वाली सब्जियों) को बचाने के लिये विशेष कोल्ड स्टोर स्थापित करना भी इस एक्शन प्लान का हिस्सा है।

सरकार से फंड की दरकार भी होगी

Punjab Govt Action Plan to Stop Inflation

राज्य सरकार चाहती है कि सब्जियों को संभालने से इनकी वेस्टेज भी रुकेगी और महंगाई के दौरान इसे मार्केट में उतारा जा सकेगा। इसके लिये एक्शन प्लान में केंद्र सरकार से फंड की दरकार की जाएगी।

इसके साथ ही जमाखोरी रोकने के लिये भी राज्य सरकार आलू प्याज के अलावा चीनी के टॉक की भी लिमिट तय करेगी। इस लिमिट से ज्यादा स्टॉक को जमाखोरी माना जायेगा और कार्रवाई की जायेगी।

फूड एंड सप्लाई विभाग के सचिव डीएस ग्रेवाल ने बताया कि जून से दिसंबर तक महंगाई की संभावना प्रबल रहती है। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि गरीब वर्ग को सस्ता अनाज, सस्ती चीनी मिले। प्याज और आलू की जमाखोरी पूरी तरह रुके। इनसे जुड़े मामलों को ही एक्शन प्लान में शामिल कर जल्द केंद्र को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed