{"_id":"65147f4b87118d73000da226","slug":"punjab-governor-will-visit-border-districts-for-the-third-time-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तीसरी बार सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे राज्यपाल, चार से छह अक्तूबर तक इन जनपदों का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तीसरी बार सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे राज्यपाल, चार से छह अक्तूबर तक इन जनपदों का लेंगे जायजा
Thu, 28 Sep 2023 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:48 AM IST
सार
राज्यपाल अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत पठानकोट से करेंगे और गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जाएंगे। इस दौरान वह इन जिलों के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा गांव के सरपंचों और आम लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित चार से छह अक्तूबर तक राज्य के सीमावर्ती जिलों के दौरे पर जाएंगे। पंजाब राजभवन की तरफ से इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को सूचना दे दी गई है। राज्यपाल के इस दौरे को लेकर संबंधित जिलों के डीसी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों से निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत पठानकोट से करेंगे और गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जाएंगे। इस दौरान वह इन जिलों के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा गांव के सरपंचों और आम लोगों से मुलाकात करेंगे और हालात की जानकारी लेंगे। सीमावर्ती जिलों का राज्यपाल का यह तीसरा दौरा है, जिसमें वह प्रशासन और जनता से कानून-व्यवस्था, नशे से उत्पन्न हालात और सीमापार से हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा इससे पहले दो बार उक्त सीमावर्ती जिलों का दौरा किया जा चुका है। इन दौरों में भी राज्यपाल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों, शहरों में कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए कड़ी टिप्पणियां की थीं। राज्यपाल के इन दौरों को लेकर उस समय राज्य सरकार ने एतराज जताते हुए, इसे सरकार के मामलों में हस्तक्षेप करार दिया था। राज्यपाल की ओर से पहले दोनों दौरों के समय भी अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी।
विज्ञापन