{"_id":"651eb240b9804c294a0249a4","slug":"punjab-governor-banwarilal-purohit-written-letter-to-punjab-cm-bhagwant-mann-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: राज्यपाल ने सीएम मान को फिर लिखा पत्र, अवैध खनन व तरनतारन के एसएसपी के मामले का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: राज्यपाल ने सीएम मान को फिर लिखा पत्र, अवैध खनन व तरनतारन के एसएसपी के मामले का जिक्र
Thu, 05 Oct 2023 06:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:25 PM IST
सार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक और पत्र लिखा। इस बार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अवैध खनन के मुद्दे पर सवाल किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक और पत्र लिखा। इस बार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अवैध खनन के मुद्दे पर सवाल किए हैं। इसके साथ ही हाल ही में ट्रांसफर किए गए तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान और अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम को सस्पेंड करने के मामले में भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राज्यपाल पुरोहित ने अपने पत्र में लिखा- ‘मैं पुलिस में भ्रष्टाचार, रात के समय अवैध खनन में विधायक के करीबी रिश्तेदारों की संलिप्तता और पुलिस अधिकारियों के निलंबन और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन के तबादले के बारे में एक विधायक के आरोपों के संबंध में मीडिया में विरोधाभासी रिपोर्टे पढ़ रहा हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि पंजाब में अवैध खनन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसके लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। इसकी पृष्ठभूमि में कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस दल ने तरनतारन जिले में रात के समय चल रही अवैध खनन की गतिविधि का भंडाफोड़ किया था, जिसमें एक विधायक का करीबी रिश्तेदार शामिल था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों में यह भी पता चला है कि अवैध खनन गतिविधि पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी को निलंबित कर दिया गया है और एसएसपी का तबादला कर दिया गया है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा- ‘इन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर मैं विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों, अवैध खनन गतिविधि और उसके बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर एक विस्तृत रिपोर्ट चाहता हूं।’
Chandigarh, Punjab: Punjab Governor Banwarilal Purohit has written to Punjab CM Bhagwant Mann regarding illegal mining activity and allegations of an MLA about corruption in the police, the involvement of the MLA's close relative in illegal mining, and suspension of police… pic.twitter.com/9mdnWVSjeM
— ANI (@ANI) October 5, 2023