फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will train all doctors before third wave of corona pandemic

कोरोना वायरस: बच्चों पर भारी पड़ सकती तीसरी लहर, पंजाब सरकार जून में डॉक्टरों को देगी प्रशिक्षण

Fri, 21 May 2021 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 May 2021 02:00 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पंजाब सरकार बेहद सतर्क है। बताया जा रहा है तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी डॉक्टरों को जून के अंत तक प्रशिक्षण देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Punjab government will train all doctors before third wave of corona pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी निष्ठा से तैयारियों में जुट जाने का आदेश दिया है। जून के अंत तक स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों में मौजूदा लहर के फैलाव को रोकने के लिए घर-घर निगरानी करने का भी आदेश दिया है। गुरुवार को कोविड समीक्षा की वर्चुअल मीटिंग के दौरान राज्य में कोविड की स्थिति का जायजा लेते समय मुख्यमंत्री ने डॉ. केके तलवार के नेतृत्व वाले राज्य स्तरीय विशेषज्ञ ग्रुप को स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रशिक्षण संबंधी विवरण तैयार करने के आदेश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में बच्चों के संदर्भ में सभी मेडिकल अफसरों को प्रशिक्षण देने की जरूरत पर जोर दिया। ग्रामीण इलाकों में कोविड के पैर पसारने पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की टीमों को हर गांव में घर-घर तुरंत निगरानी शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीमों को बिना किसी देरी के प्राथमिक दवाओं के साथ लैस किया जाए और लक्षणों वाले व्यक्तियों की आरएटी टेस्टिंग तुरंत की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड नियमों के उल्लंघन के 25 लाख मामले दर्ज
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि पाबंदियां लागू करवाने की मुहिम पूरे जोर से चलाई जा रही है, जिससे अब लोग भी ज्यादा चौकस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से लेकर अब तक कुल 25 लाख उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और 1.31 लाख चालान करके 12 करोड़ रुपये की रकम हर्जाने के तौर पर वसूली गई है। इसके अलावा उल्लंघन करने वाले 2600 व्यक्तियों को खुली जेल में भेजा गया है। लोगों के आने-जाने पर नजर रखने के लिए 60 प्रतिशत गांवों में ठीकरी पहरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed